
चौथी बार चुनाव लड़ेंगे बंगाल के सबसे उम्रदराज नेता, लोकसभा चुनाव के नतीजों पर की ये भविष्यवाणी
AajTak
सौगत रॉय ने दावा किया कि बीजेपी के पास बंगाल में चुनाव में उतारने के लिए उम्मीदवार नहीं हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी को उम्मीदवार नहीं मिल रहे, आज उन्हें एसएस अहलूवालिया मिल गए. वो अपने क्षेत्र में कुछ नहीं करने के लिए जाने जाते हैं. दार्जिलिंग से बर्दवान और अब उन्हें आसनसोल में धकेल दिया है. उनके पास अभी भी डायमंड हार्बर के लिए कोई उम्मीदवार नहीं है.
तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय चौथी बार लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं. 76 साल के सौगत रॉय न सिर्फ टीएमसी बल्कि बंगाल के सबसे उम्रदराज उम्मीदवार हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री सौगत रॉय ने इस बार 'खंडित जनादेश' होने का दावा किया है.
सौगत रॉय ने कहा कि 1977 में जब मैं पहली बार सांसद बना था, तो मैंने चरण सिंह से लेकर मोरारजी देसाई तक बड़े-बड़े दिग्गज नेता देखे. लेकिन आज ऐसे दिग्गज नेता देखने को नहीं मिलते. जब मैं राजनीति में नया-नया आया था, तब मैं अपने वरिष्ठ नेताओं से कौतूहल में लगातार सवाल-जवाब करता रहता था, लेकिन अब मुझे गूगल अंकल कहा जाता है. युवा सांसद जब कुछ जानना चाहते हैं तो मेरे पास आते हैं.
बीजेपी के पास उम्मीदवार नहीं
क्या चुनाव लड़ने के लिए उम्र की कोई सीमा होनी चाहिए? इस सवाल पर सौगत रॉय कहते हैं, ये सरकारी नौकरी नहीं, बल्कि जनसेवा है. बीजेपी में 75 पार उम्र के बाद चुनाव नहीं लड़ सकते. हालांकि, ये चुनाव लड़ने वाले व्यक्ति पर निर्भर होना चाहिए. अगर वो मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ है तो वो ऐसा कर सकता है. इसके साथ ही जनता की स्वीकृति भी मौजूद होनी चाहिए.
सौगत रॉय ने दावा किया कि बीजेपी के पास बंगाल में चुनाव में उतारने के लिए उम्मीदवार नहीं हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी को उम्मीदवार नहीं मिल रहे, आज उन्हें एसएस अहलूवालिया मिल गए. वो अपने क्षेत्र में कुछ नहीं करने के लिए जाने जाते हैं. दार्जिलिंग से बर्दवान और अब उन्हें आसनसोल में धकेल दिया है. उनके पास अभी भी डायमंड हार्बर के लिए कोई उम्मीदवार नहीं है.
अमित शाह के बंगाल में 30 सीटें जीतने के दावे पर सौगत रॉय ने कहा कि किसी दिन अमित शाह कहते हैं कि बीजेपी 35 जीतेगी, अब कहते हैं कि 30 जीतेगी. उनके पास उम्मीदवार नहीं है. ये एक हकीकत है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










