
'चोर हैं...', लंदन में 26 जनवरी पर शोर मचा रहे खालिस्तानियों को मिला करारा जवाब, Video
AajTak
26 जनवरी को लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर अजीब नजारा देखने को मिला. दरअसल, खालिस्तान समर्थकों को भारतीय प्रवासियों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा. भारतीय प्रवासी, जो गणतंत्र दिवस मनाने के लिए दूतावास के बाहर इकट्ठा हुए थे, उन्हें खालिस्तान समर्थकों को भारत और उसकी अखंडता के खिलाफ प्रदर्शन का सामना करना पड़ा.
26 जनवरी को लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर अजीब नजारा देखने को मिला. दरअसल, खालिस्तान समर्थकों को भारतीय प्रवासियों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा. भारतीय प्रवासी, जो गणतंत्र दिवस मनाने के लिए दूतावास के बाहर इकट्ठा हुए थे, उन्हें खालिस्तान समर्थकों को भारत और उसकी अखंडता के खिलाफ प्रदर्शन का सामना करना पड़ा.
एक भारतीय प्रवासी ने मीडिया को बताया की हम यहां अपने राष्ट्रीय पर्व को मनाने आए थे, लेकिन हमने देखा कि कुछ लोग हमारे देश के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे उनकी हरकतों का हमारे हौसले पर कोई असर नहीं पड़ता.
'खालिस्तान चोर है' लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग के बाहर पहले भी खालिस्तान समर्थकों ने प्रदर्शन किया है, लेकिन इस बार उन्हें भारतीय समुदाय से कड़ी प्रतिक्रिया मिली. प्रदर्शन के दौरान, भारतीय प्रवासी 'खालिस्तान चोर है' के नारे लगाते देखे गए, जबकि दूसरी ओर खालिस्तान समर्थक भी नारेबाजी कर रहे थे.
जब खालिस्तानी झंडे के सामने लहराया तिंरगा झंडा
वीडियो में देखा जा सकता है कि कई लोग खालिस्तानी झंडे के साथ लंदन हाई कमीशन के पास खड़े हैं और नारेबाजी कर रहे थे. अचानक, कुछ भारतीय प्रवासी तिरंगा झंडा लहराने लगे और खालिस्तानियों के विरोध में 'गली-गली में शोर है, खालिस्तान चोर है' का नारा लगाने लगे. यह नारे इतने जोर से लगे कि खालिस्तानियों के नारे सुनाई देना लगभग बंद हो गए.
देखें वीडियो

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.










