
चोरी या सैफ अली खान पर हमले की कोई और थ्योरी? अब भी अनसुलझे हैं बॉलीवुड अभिनेता पर अटैक से जुड़े ये सवाल
AajTak
अभिनेता सैफ अली खान पर घर के भीतर ही हमला करने वाले की पहचान पुलिस ने कर ली है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि हमला करने वाले को एक वीडियो में बांद्रा में सैफ अली खान के अपार्टमेंट में छठे फ्लोर पर देखा गया है. इसी अपार्टमेंट में सैफ अली खान अपने परिवार के साथ 12वें फ्लोर पर रहते हैं.
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर देर रात हुए हमले के बाद तमाम सवाल, थ्योरी और गुत्थी उलझी हुई है. कई घंटे इस हमले को बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक इसके पीछे का सही मकसद सामने नहीं आ सका है. पुलिस ने सैफ अली खान पर घर के भीतर ही हमला करने वाले की पहचान कर ली है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि हमला करने वाले को एक वीडियो में बांद्रा में सैफ अली खान के अपार्टमेंट में छठे फ्लोर पर देखा गया है. इसी अपार्टमेंट में सैफ अली खान अपने परिवार के साथ 12वें फ्लोर पर रहते हैं.
पुलिस की दस टीम आरोपी की तलाश में जुट गई हैं. हमला करने वाले अज्ञात शख्स के खिलाप पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है. अभी अवैध तरीके से घर में घुसने और जान से मारने की कोशिश की धाराओं में केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने अब तक 25 से 30 सीसीटीवी खंगाले हैं, जिसके बाद पुलिस के सूत्र दावा कर रह हैं कि आरोपी घर में हमले के कुछ घंटे पहले से ही अंदर मौजूद था.
यह भी पढ़ें: सैफ पर जानलेवा हमला: पुलिस ने खंगाले 25 से 30 CCTV फुटेज, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
डीसीपी के बयान के बाद भी कई सवाल बरकरार
यही वजह है कि मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच के डीसीपी ने अब तक जो जानकारी दी है, उसमें कई जवाब मिलते हैं तो कई सवाल भी खड़े होते हैं. जैसे कि पुलिस भले कहे कि आरोपी अपार्टमेंट की सीढ़ियों के जरिए आया. लेकिन घर में कैसे घुसा इसका जवाब अब तक नहीं मिला है, क्योंकि अब तक की जानकारी के मुताबिक घर में किसी भी तरीके जबरन घुसने का सबूत नहीं आया है. तो भले पुलिस अभी ये कहे कि मकसद केवल चोरी है, पर सवाल ये बाकी है कि क्या आरोपी घर की किसी घरेलू सहायिका या दूसरे किसी शख्स का जानने वाला है?
पुलिस कहती है कि आरोपी केवल एक है, जिसकी पहचान की जा चुकी है. लेकिन इस सवाल का जवाब मिलना बाकी है कि बांद्रा जैसे इलाके में हाई प्रोफाइल अपार्टमेंट में क्या ये चोर पहले से रेकी कर चुका था, क्यों इसे किसी गार्ड ने नहीं देखा. क्या कुछ सैफ के घर में ऐसा है जो अभी राज बना हुआ है?

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












