
चेहरे वही, चेयर नई... फडणवीस, शिंदे और अजित पवार के बीच ऐसे बदल गया सत्ता का समीकरण!
AajTak
BJP नेता देवेंद्र फडणवीस आज महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. महायुति 2.0 सरकार में एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी हिस्सा होंगे. शाम 5.30 बजे मुंबई के आजाद मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत बीजेपी के शीर्ष नेता शामिल होंगे.
महाराष्ट्र में महायुति फिर सरकार बनाने जा रही है. चेहरे वही होंगे. लेकिन इस बार सत्ता के समीकरण बदल गए हैं और ये बदलाव मुख्यमंत्री की कुर्सी पर देखने को मिलेगा. महायुति 2.0 में देवेंद्र फडणवीस (54 साल) सीएम होंगे और एकनाथ शिंदे, अजित पवार डिप्टी सीएम की भूमिका में दिखाई देंगे. हालांकि, अभी तक शिंदे ने अपनी भूमिका को लेकर पत्ते नहीं खोले हैं. इससे पहले फडणवीस ने कहा, हमें उम्मीद है कि शिंदे नई सरकार का हिस्सा बनेंगे.
देवेंद्र फडणवीस ने साफ कर दिया है कि हम तीनों मिलकर सरकार चलाएंगे. पद सिर्फ टेक्निकल है. बाकी कुछ नहीं बदलने वाला है. यानी इस बार सिर्फ मुख्यमंत्री की कुर्सी पर ही बदलाव होगा. बाकी वही पुराने चेहरे सरकार का हिस्सा रहेंगे. महायुति 1.0 में एकनाथ शिंदे सीएम रहे और फडणवीस और अजित पवार उनके डिप्टी के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे थे.
फडणवीस के नाम पर लगी मुहर
बुधवार सुबह बीजेपी विधायक दल की बैठक में सीएम चेहरे के लिए देवेंद्र फडणवीस के नाम पर मुहर लगी. उसके बाद महायुति नेताओं की बैठक हुई और फडणवीस के नाम समर्थन पत्र तैयार किया गया. शिंदे, पवार और फडणवीस राजभवन पहुंचे और राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के सामने सरकार बनाने का दावा किया. उसके बाद तीनों नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की. एकनाथ शिंदे ने कहा, 2022 में इसी जगह फडणवीस ने मेरे नाम (सीएम पद के लिए) का प्रस्ताव रखा था और आज मैं भी इसी जगह फडणवीस के नाम का प्रस्ताव रख रहा हूं.
'हम तीनों मिलकर सरकार चलाएंगे'
फडणवीस ने कहा, मुख्यमंत्री का पद एक तकनीकी व्यवस्था है. हम तीनों मिलकर सरकार चलाएंगे. तीनों गुरुवार शाम को शपथ लेंगे. फडणवीस तीसरी बार सीएम बनने जा रहे हैं. वे 2014 में पहली बार सीएम बने थे. 5 साल सरकार चलाई और 2019 में बीजेपी ने सबसे ज्यादा सीटें जीतीं. लेकिन पार्टी सरकार नहीं बना पाई. ढाई साल बाद बीजेपी ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनाई और फडणवीस डिप्टी सीएम बनाए गए.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










