
चेहरे पर घबराहट, कंधे पर बैग... 6 सेकेंड का वो Video जिसमें भागता दिखा सैफ पर हमला करने वाला
AajTak
मुंबई पुलिस ने बताया कि अभिनेता पर हमला करने वाला व्यक्ति चोरी करने के इरादे से फायर एग्जिट सीढ़ियों से घर में घुसा और घंटों तक वहीं रहा. संदिग्ध आरोपी उसी बिल्डिंग की सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ है, जिसके 12वें फ्लोर पर सैफ अपने परिवार संग रहते हैं.
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर उनके ही घर में घुसकर हमला करने वाले संदिग्ध की पहली तस्वीर सामने आ गई है. आरोपी सीढ़ियों से भागता सीसीटीवी में कैद हुआ है. इससे पहले मुंबई पुलिस ने बताया था कि अभिनेता पर हमला करने वाला व्यक्ति चोरी करने के इरादे से फायर एग्जिट सीढ़ियों से घर में घुसा और घंटों तक वहीं रहा. संदिग्ध आरोपी उसी बिल्डिंग की सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ है, जिसके 12वें फ्लोर पर सैफ अपने परिवार संग रहते हैं.
आरोपी के भागते हुए का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है, जिसमें वह दबे पावं भागते नजर आ रहा है. 6 सकेंड के इस वीडियो में आरोपी के कंधे पर एक बैग है और उसके चेहरे पर घबराहट साफ नजर आ रही है. आरोपी सीसीटीवी में 16 जनवरी की रात 2 बजकर 33 मिनट पर कैद हुआ है. वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि वह तेजी से नीचे भाग रहा है. इसी दौरान उसकी नजर कैमरे पर पड़ती है और वह और तेजी से नीचे दौड़ने लगता है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार सैफ अली खान के घर चोरी और हमला करने वाले व्यक्ति हिस्ट्री शीटर हो सकता है. जिस प्रकार यह घटना घटी है, उसका मोडस ऑपरेंडी देखकर हमलावर पर पहले भी इस प्रकार के मामले दर्ज हो सकते हैं. पुलिस का मानना है कि कोई शातिर और पुराना आरोपी ही ऐसी घटना को अंजाम दे सकता है.
यहां देखें सीसीटीवी फुटेज-
सैफ के घर में घुसपैठिया कैसे घुसा?
पुलिस सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि अभिनेता सैफ अली खान के फ्लैट में घुसकर बार-बार चाकू घोंपने वाले अज्ञात घुसपैठिए की सीसीटीवी फुटेज बिल्डिंग की छठी मंजिल पर देखी गई है. हालांकि, पुलिस ने बताया कि घटना से दो घंटे पहले की फुटेज में कोई भी हाउसिंग सोसाइटी में घुसता हुआ नहीं दिखा.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












