
'चेहरे पर गोली मारी, कब्र में दफनाया', फिर कैसे जिंदा निकल आया शख्स?
AajTak
एक घर में घुसकर तीन भाइयों को बमबारी के आरोपों में पकड़ा गया. इसके बाद तीनों भाइयों को मारकर कब्र में दफना दिया था. अब उनमें से एक जिंदा वापस आ गया है. आइए जानते हैं कैसे?
दुनिया में चमत्कार काफी कम होते हैं. लेकिन अजूबे से भरी इस दुनिया में कई वाकये होते हैं, जो हमें सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि अरे! ये कैसे हो सकता है? आज हम आपको ऐसी ही कहानी सुना रहे हैं.
एक यूक्रेनी व्यक्ति के चेहरे पर कथित तौर पर गोली मार दी गई थी. उसे अपने दो मृत भाइयों के साथ रूसी सेना ने कब्र में दफना दिया था. लेकिन अब वह चमत्कारिक रूप से अपनी कहानी के बारे में बताने के लिए सामने आ गया है.
सीएनएन से बातचीत में, मायकोला कोलिचेन्को ने दावा किया है कि उन्हें और उनके भाइयों को 18 मार्च 2022 को रूस की सेना ने घर से बाहर निकाला और लगभग 3 दिन तक उनसे पूछताछ की. रूसी सेना के काफिले पर बमबारी के आरोप में उनसे पूछताछ की थी.
इस पूछताछ के दौरान तीनों भाइयों को शारीरिक रूप से भी काफी प्रताड़ित किया गया. लेकिन पूछताछ के चौथे दिन, कुलिचेंको को एक सैन्य वाहन के पीछे बांधा गया, उनकी आंखों पर पट्टी बांधी गई.
इसके बाद उन्हें जंगल की ओर ले जाया गया. मायकोला ने बताया कि उनके बड़े भाई दिमित्रो और छोटे भाई येवेन को उनसे महज कुछ मीटर की दूरी पर ही मार दिए जाने से पहले, एक कब्र खोदी गई. कुछ समय पश्चात मायकोला के चेहरे पर भी गोली मार दी गई. हालांकि, गोली से उनके चेहरे को अधिक नुकसान नहीं पहुंचा. लेकिन उन्होंने मरने की एक्टिंग की.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








