
चुनाव हारने के बावजूद गहलोत क्यों कांग्रेस की मजबूरी बने हुए हैं?
AajTak
आज कांग्रेस की वर्किंग कमिटी की बैठक में क्या तय होगा, यूपी में नई शराब नीति से क्या क्या बदल जाएगा और झारखण्ड के राज्यपाल के सुझाव को दरकिनार कर क्यों पास हुआ स्थानीयता विधेयक? सुनिए 'आज का दिन' में.
बीते तीन दिसम्बर को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आए. कांग्रेस तेलंगाना की सत्ता में तो ज़रूर आई लेकिन दो राज्यों राजस्थान और छत्तीसगढ़ की सत्ता गंवा दी. इन नतीजों के बाद आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी की पहली बैठक है. सीडब्ल्यूसी की इस बैठक में हाल के विधानसभा चुनाव के नतीजे तो डिस्कस ही होंगे क्योंकि तीन बड़े राज्य जिनमें से दो राज्यों में कांग्रेस सत्ता में थी, चुनाव हार गई. इसके साथ ही लोकसभा चुनाव भी अब करीब हैं,ऐसे में पार्टी उसको लेकर रणनीति क्या हो, इसपर भी चर्चा कर सकती है. ऐसा भी कहा जा रहा है कि अगले साल होने वाले चुनावों से पहले राहुल गांधी बेरोजगारी और महंगाई को मुद्दा बनाकर एक और यात्रा करेंगे. अब उस यात्रा का रूट क्या हो, ये यात्रा पैदल हो या हाइब्रिड इन सवालों पर भी इस बैठक में बात हो सकती है. क्या है एजेंडा इस बैठक का और बघेल- गहलोत का रोल पार्टी में क्या होगा, खड़गे इन नेताओं के बारे में क्या प्लान करेंगे या कर सकते हैं? 'आज का दिन' में सुनने के लिए क्लिक करें.
_______
झारखंड में एक बिल पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री में ठनी हुई थी. वो था झारखंड में स्थानीय कौन है और बाहरी कौन इसकी परिभाषा तय करने के लिए लाया गया बिल. इस बिल के अनुसार झारखंड में वही लोग स्थानीय माने जाएंगे जिनके पास 1932 या उससे पहले का भूमि रिकॉर्ड हो. यानी कोई भी व्यक्ति जिसके पुर्वजों का नाम 1932 या उससे पहले के किसी भी कागज़ या सर्वे में दर्ज हो वो झारखण्ड का स्थानीय नागरिक है. इसके अलावा जो भूमिहीन हैं उनकी पहचान ग्राम पंचायतें करेंगी. ये बिल पहले भी झारखंड विधानसभा ने पास किया था, लेकिन राज्यपाल ने कुछ संशोधन बताते हुए इसे वापस कर दिया था. कल मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बिना किसी संशोधन के फिर इसे पेश किया और ये बिल बहुमत से पास हो गया. अब ये फिर से राज्यपाल के पास जाएगा. राज्यपाल अगर इसे मंजूरी देते हैं तो फिर ये राष्ट्रपति के पास जाएगा, वहां से मंजूरी मिलने के बाद ये कानून बनेगा. झारखंड की भौगोलिक और सामाजिक स्थिति को देखते हुए इस बिल की ज़रूरत क्यों पड़ी सरकार को? लोकल की परिभाषा तय करने की ज़रूरत क्यों थी और इस बिल पर राज्यपाल को क्यों आपत्ति है? 'आज का दिन' में सुनने के लिए क्लिक करें.
_____
मयकशी का शौक़ रखने वालों के लिए अच्छी ख़बर है. उत्तर प्रदेश में शराब की कीमतें नहीं बढ़ेंगी. योगी सरकार नई आबकारी नीति लेकर आई थी. आबकारी आयुक्त ने नई नीति को स्पष्ट करते हुए बताया कि राजस्व बढ़ाने के लिए कई उपाय किये गये हैं. नई शराब नीति में साल के दो दिन शराब की दुकानें एक घंटे ज्यादा खुल सकेंगी. नई नीति के तहत, क्रिसमस की रात यानी 24 दिसंबर और नए साल की रात यानी 31 दिसंबर यानी 31 दिसंबर को शराब की दुकानें रात के 11 बजे तक खुल सकेंगी. नई शराब नीति में एक बड़ा बदलाव बीयर को लेकर भी किया गया है. अब बीयर की दुकानों को मॉडल शॉप में बदला जा सकेगा. नई नीति के तहत, अगर शराब दुकान के बगल में कम से कम 100 स्कॉयर फीट की जगह खाली है, तो वहां लोग बीयर पी सकेंगे. हालांकि, ये फ्री में नहीं होगा. इसके लिए लाइसेंस धारक को कुछ रकम भी चुकानी होगी. सरकार इन बदलाव से क्या हासिल रखने का लक्ष्य रखा है? 'आज का दिन' में सुनने के लिए क्लिक करें.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



