
'चुनाव के दौरान निष्पक्ष रहना है', पश्चिम बंगाल के DM और SP को चुनाव आयोग की सख्त हिदायत
AajTak
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने पश्चिम बंगाल के डीएम और एसपी को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि चुनाव के दौरान कलेक्टर (DM) और एसपी को निष्पक्ष रहना है. अगर ऐसा नहीं होता है तो अधिकारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा.
देशभर में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. फिलहाल चुनाव आयोग ने मतदान को लेकर घोषणा तो नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इलेक्शन कमीशन चुनावों की तारीखों का ऐलान कर देगा. इस बीच मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने पश्चिम बंगाल में चुनावों को लेकर बड़ा बयान दिया है.
उन्होंने कहा है कि पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान कलेक्टर (DM) और एसपी को निष्पक्ष रहना है. अगर ऐसा नहीं होता है तो अधिकारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा. CEC राजीव कुमार ने कहा,'सभी दल स्वतंत्र, निष्पक्ष और हिंसा मुक्त चुनाव चाहते हैं. कई लोगों ने कहा है कि हिंसा का डर है. मतदान से पहले और मतदान के बाद हिंसा का डर है. पूर्व में वोटरों को डराया गया है. कई जगहों पर छेड़छाड़, डराने-धमकाने की घटनाएं भी होती हैं.
हिंसा-धनबल के लिए जगह नहीं
उन्होंने आगे कहा,'चुनाव के दौरान हिंसा और धनबल की कोई जगह नहीं है. इसलिए जिले में तैनात अधिकारियों को इस बात का ध्यान रखना है कि चुनाव के दौरान कोई भी भयभीत न हो. इसके लिए आयोग पूरी तरह प्रतिबद्ध है. DM और SP को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं. हमने उन्हें निष्पक्ष और पारदर्शी रहने के निर्देश दिए हैं.'
चुनाव के दौरान WB में हिंसा आम
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने पुलिस अधिकारियों से कहा,'आपकी जो जिम्मेदारियां हैं, उसके मुताबिक काम करना है. अगर काबू नहीं कर पाएंगे तो सख्त कदम उठाया जाएगा.' बता दें कि पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा की कई घटनाएं सामने आती रही हैं. राज्य में हालात कई बार इतने खराब हो जाते हैं कि हिंसा के दौरान लोगों की मौत तक हो जाती है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










