
चुनावी मैदान में जीत के करीब 25 साल की मैथिली, बोलीं- मेरा सफल होना दिख रहा है
AajTak
लोकगायिका मैथिली ठाकुर चुनावी मैदान में पहली बार उतरीं हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में उन्हें शुरुआती बढ़त मिलती देखी गई है. ऐसे में सिंगर ने आजतक के माध्यम से अपनी खुशी जाहिर की है.
बिहार चुनाव के नतीजों पर इस समय हर किसी की आंखें गड़ी हुई हैं. सभी ये जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर बिहार में इस बार किसकी सरकार बनेगी. इस चुनाव में भोजपुरी सितारे भी उतरे हैं. खेसारी लाल यादव, रितेश पांडे, मैथिली ठाकुर, पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह जैसे तमाम सेलेब्स इस बार अलग-अलग सीटों से उम्मीद हैं.
बढ़त पाने के बाद क्या बोलीं मैथिली ठाकुर?
लोकगायिका मैथिली ठाकुर अपने लोकगीतों के लिए जानी जाती हैं. बिहार में उनका काफी नाम है. ऐसे में जब उन्होंने चुनाव लड़ने का फैसला किया, तब हर कोई ये देखने के लिए बेताब था कि आखिर मैथिली आम जनता के लिए क्या करेंगी. मालूम हो कि सिंगर बीजेपी की तरफ से दरभंगा के अलीनगर सीट से उम्मीदवार हैं.
मैथिली ने चुनाव प्रचार में काफी मेहनत भी की. अब लगता है कि सिंगर की मेहनत रंग ला रही है. आज बिहार चुनाव के नतीजों में मैथिली शुरुआती रुझानों के मुताबिक, अपनी अलीनगर सीट से आगे चल रही हैं. इस दौरान वो आजतक के साथ भी जुड़ी और अपनी खुशी जाहिर की.
पहली बार चुनावी मैदान में उतरीं मैथिली ने नतीजों को देखते हुए कहा, 'मुझे अपना सफल होना दिख रहा है. मैं आपके न्यूज के माध्यम से ये देख रही हूं और मुझे कुछ काउंटिंग एजेंट्स भी बता रहे हैं कि मैं अलीनगर सीट से आगे चल रही हूं. हालांकि मैं अभी टीवी के सामने बैठी हूं और मैंने पिछले चुनावों में देखा है कि नतीजे ऊपर-नीचे होते रहते हैं. इसलिए जबतक मुझे सर्टिफिकेट नहीं मिल जाता, तबतक मैं पूरी तरह से संतुष्ट नहीं रहूंगी.'
क्या है खेसारी लाल यादव का हाल?

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.

महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के रहने वाले मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली थी. उन्होंने पहले रजिस्टर मैरिज की और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था. अब वो पुलिस के पास पहुंचे हैं.











