
'चीन' शब्द बोलने से डरते हैं पीएम मोदी, संसद में देना चाहिए जवाब- कांग्रेस
AajTak
तवांग झड़प के बाद कांग्रेस ने रविवार को पीएम मोदी पर निशाना साधा. कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चीन से लगी सीमा पर स्थिति पर संसद में बहस से 'भागने' का आरोप लगाया. कांग्रेस ने कहा कि इस मुद्दे पर जवाब प्रधानमंत्री मोदी को देना चाहिए न कि रक्षा मंत्री को.
अरुणाचल प्रदेश के तवांग क्षेत्र में हुई झड़प के बाद इस मुद्दे पर राजनीति थमने का नाम नहीं ले रहा है. कांग्रेस पार्टी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चीन से लगी सीमा पर स्थिति पर संसद में बहस से 'भागने' का आरोप लगाया. कांग्रेस ने कहा कि इस मुद्दे पर जवाब प्रधानमंत्री मोदी को देना चाहिए न कि रक्षा मंत्री को. कांग्रेस ने भारत-चीन सीमा मुद्दे पर सरकार से सवाल किए और कहा कि देश उनसे जवाब मांगता है और इसका हकदार है.
एक बयान में, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने दो साल की लंबी 'डिसइंगेजमेंट' के बाद पूछा, तवांग के यांग्त्से क्षेत्र में भारतीय चौकी पर कब्जा करने की कोशिश करने के लिए चीनियों को क्या उत्साहित किया. 1986 में सुमदोरोंग चू टकराव के दौरान पीएम राजीव गांधी ने वहां सेना तैनात की थी, तभी से भारत यांग्त्से पर हावी हो गया है, रमेश ने कहा और पूछा कि चीनियों ने एक नया मोर्चा खोलने की हिम्मत कैसे की. विपक्षी दल ने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री 'चीन' शब्द का उच्चारण नहीं करते हैं और पूछा कि क्या सरकार उस देश के साथ 'घनिष्ठ संबंधों' के कारण 'चुप' थी.
1967 को भूल 1962 को क्यों याद करती है भाजपा?
भारत जोड़ो यात्रा के सुबह के चरण के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जयराम रमेश ने कहा कि भाजपा 1962 के युद्ध को उठाती है, लेकिन यह भूल जाती है कि 1967 में चीन और भारत ने एक युद्ध लड़ा था जिसमें चीन की हार हुई थी और भारत की जीत हुई थी, जो इतिहास का हिस्सा भी है. रमेश ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी 1988 में चीन गए थे, 'तब हम सीमाओं पर मजबूत थे और उस यात्रा के बाद द्विपक्षीय संबंध और मजबूत हुए.' लेकिन अप्रैल 2020 में यह सब खत्म हो गया और एक नया अध्याय खुल गया.
'पहले पीएम हैं मोदी जो संसद में जवाब देने से भाग गए'
जयराम रमेश ने दावा किया, 'प्रधानमंत्री ने उन्हें (चीन को) यह कहकर क्लीन चिट दे दी है कि 'कोई भी हमारे क्षेत्र में नहीं आया है और कोई भी हमारे क्षेत्र में नहीं है.' इस क्लीन चिट के कारण हमारी सौदेबाजी की स्थिति कम हो गई है. कांग्रेस नेता ने कहा कि संसद में बहस होनी चाहिए और प्रधानमंत्री को इस मुद्दे पर जवाब देना चाहिए और विपक्ष के साथ चर्चा करनी चाहिए. लोकसभा और राज्यसभा में बहस होनी चाहिए और जवाब प्रधानमंत्री को देना चाहिए न कि रक्षा मंत्री या विदेश मंत्री को. कई पूर्व प्रधानमंत्रियों ने संसद में जवाब दिया है. वह पहले प्रधानमंत्री हैं जो बहस से भाग गए और वह चीन शब्द का उच्चारण तक नहीं करते.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










