
चीन में Corona बेकाबू, भारत समेत 10 देशों ने वहां से आ रहे यात्रियों पर लगाए कड़े प्रतिबंध, WHO ने मांगी रिपोर्ट
AajTak
यूरोपीय देशों स्पेन-इटली के बाद फ्रांस और ब्रिटेन ने भी चीन से आने वाले यात्रियों के लिए RT-PCR निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य कर दी है. फ्रांस की ओर से शुक्रवार को बताया गया है कि चीन से आने वाले यात्रियों को 48 घंटे पहले की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी.
चीन में जीरो कोविड नियम हटाए जाने के बाद कोरोना से हालात बेकाबू को गए हैं. स्थिति ऐसी बन गई है कि अस्पतालों में मरीजों के लिए बेड नहीं हैं, श्मशान घाटों में अंतिम संस्कार की जगह नहीं हैं और जरूरी दवाइयों की किल्लत लगातार बनी हुई है. बिगड़ते हालात को देखते हुए WHO ने चीन को फटकार लगाते हुए कोरोना के सही आंकड़े बताने के लिए कहा है. वहीं अब फ्रांस और इंग्लैंड ने भी चीन से आने वाले यात्रियों के लिए कोविड निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य कर दी है.
यूरोपीय देशों स्पेन-इटली के बाद फ्रांस और ब्रिटेन ने भी चीन से आने वाले यात्रियों के लिए RT-PCR निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य कर दी है. फ्रांस की ओर से शुक्रवार को बताया गया है कि चीन से आने वाले यात्रियों को 48 घंटे पहले की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी. इसके अलावा आने के बाद यात्रियों की रेंडम टेस्टिंग भी की जाएगी.
इंग्लैंड आने वाले चीनी यात्रियों के लिए नए नियम
चीन से इंग्लैंड आने वाले यात्रियों को भी दो दिन पहले कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी. ब्रिटेन में नए नियम 5 जनवरी, 2023 से लागू किए जाएंगे. हालांकि चीन से स्कॉटलैंड, वेल्स या उत्तरी आयरलैंड के लिए कोई सीधी उड़ान नहीं है. सरकार ने कहा कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए विकसित क्षेत्रों के साथ काम कर रही है कि इसे जल्द से जल्द पूरे ब्रिटेन में लागू किया जाए.
ब्रिटेन के स्वास्थ्य सचिव स्टीव बार्कले ने कहा कि चीन में इंटरनेशनल बॉर्डर ओपन करने से पहले कोविड के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं. इसलिए हमारे लिए यह सही है कि हम आंकड़ों का आकलन करते हुए अस्थायी उपायों की घोषणा करके एहतियाती कदम उठाएं. यात्रियों को निगेटिव रिपोर्ट के बिना उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसके अलावा 8 जनवरी से चीन से इंग्लैंड आने वाले यात्रियों की रेंडम टेस्ट भी किया जाएगा. एयरपोर्ट पर जिन यात्रियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आएगी, उनका सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जाएगा.
स्पेन ने भी लगाया है प्रतिबंध

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









