
चीन में शी जिनपिंग की होगी पूजा! चर्च से हटाए गए पवित्र क्रॉस, अमेरिकी रिपोर्ट में दावा
AajTak
चीन की चर्चों से ईसाई धर्म के पवित्र क्रॉस और यीशू मसीह की तस्वीरों को हटाने का आदेश दिया गया है. यह दावा एक अमेरिकी रिपोर्ट में किया गया है, जिसे पूर्व सीआईए डायरेक्टर ने एक्स हैंडल पर शेयर किया. उन्होंने बताया कि किस तरह चीन में चर्चों में शी जिनपिंग की तस्वीरें लगाई जा रही है.
चीन की सरकार ने ईसाई धर्म के चर्चों से क्रॉस हटाने और यीशु मसीह या मदर मैरी की तस्वीरों को राष्ट्रपति शी जिनपिंग की तस्वीरों से बदलने का आदेश दिया है. यह जानकारी संयुक्त राज्य अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (USCIRF) की एक नई रिपोर्ट में दी गई है. इस रिपोर्ट को शेयर करते हुए रिपब्लिकन पार्टी के नेता और पूर्व सीआईए डायरेक्टर माइक पोम्पियो ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि क्रॉस हटाकर चर्चों में क्रूर नेता शी जिनपिंग की तस्वीर लगाई जा रही है.
माइक पोम्पियो ने कहा, "आज, चीन क्रॉस को हटाकर उनकी जगह अपने क्रूर नेता शी जिनपिंग की तस्वीरें लगा रहा है. चीन में विश्वास करने वालों, अपना विश्वास मत खोइए. शी भगवान से और आप से डरते हैं. उनकी इच्छा पृथ्वी पर भी पूरी होगी जैसे स्वर्ग में होती है."
यह भी पढ़ें: बॉर्डर पार दुश्मन के अड्डे पल भर में होंगे तबाह, चीन-PAK सीमा पर सेना को मिलेगी प्रलय मिसाइल की ताकत
अमेरिका में रिपोर्ट में क्या है दावा?
रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (CCP) कैथोलिक और प्रोटेस्टेंट ईसाइयों को लक्ष्य बना रही है, जिसे "शनक्तरण" के नाम से जाना जाता है. इसमें चर्च के प्रवेश द्वार पर CCP के नारे लगाने, धार्मिक ग्रंथों की सेंसरिंग, CCP द्वारा धार्मिक सामग्री थोपने और पादरियों को CCP विचारधारा का प्रचार करने का निर्देश शामिल है.
रिपोर्ट में कहा गया है कि शनक्तरण CCP के नियंत्रण को हर धार्मिक जीवन के पहलुओं में समाहित करता है, जिसमें पांच आधिकारिक मान्यता प्राप्त धर्मों के समूहों को अपने विश्वासों, गतिविधियों, अभिव्यक्ति, पोशाक, नेतृत्व, भाषा, पूजा घर आदि को CCP की विचारधारा के अनुसार ढालना पड़ता है.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




