
चीन में ठंड बढ़ते ही 'कोरोना विस्फोट', एक दिन में आए सबसे ज्यादा मामले
AajTak
चीन में सख्त जीरो कोविड पॉलिसी लागू होने के बाद भी वहां कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं. कई शहरों में सख्त लॉकडाउन लगा दिए गए हैं. स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हो गई है. चीन में एक दिन में संक्रमित होने के मामले सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गए हैं. वहां हालात चिंताजनक बने हुए हैं.
चीन में कोविड के दैनिक मामले अपने उच्च स्तर पर पहुंच गए हैं. राष्ट्रीय स्वास्थ्य ब्यूरो के मुताबिक चीन में 24 घंटे में कुल 31,454 मामले दर्ज किए गए हैं. चार दिन पहले यानी 20 नवंबर को 26,824 मामले में सामने आए थे. बीजिंग में छह महीने में कोविड-19 से अब तक तीन नई मौतें हो चुकी हैं. चीन में सख्त जीरो कोविड पॉलिसी लागू है. देश लॉकडाउन, मास टेस्टिंग और यात्रा प्रतिबंधों के बीच संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लगातार काम कर रहा है.
चीन में कोरोना इस कदर पैर पसारे हुए है कि बीजिंग के स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है. बीबीसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि नए उपायों के तहत, बीजिंग की यात्रा करने वालों को तीन दिनों के लिए क्वारंटीन में रहना होगा.
चीन ने 11 नवंबर को कोविड-19 नियमों में ढील देने की घोषणा की थी. इसके तहत विदेश यात्रा के बाद अनिवार्य क्वारंटीन को भी खत्म कर दिया गया था. कई शहरों ने बड़े पैमाने पर कोरोना टेस्टिंग को रद्द कर दिया गया था. बीजिंग के हैडियन और चाओयांग जिलों में दुकानें, स्कूल और रेस्तरां बंद कर दिए गए हैं.
बीजिंग के चाओयांग में 35 लाख लोग घर में कैद
स्वास्थ्य अधिकारियों ने चाओयांग के लगभग 3.5 मिलियन निवासियों से घर पर रहने का आग्रह किया गया है. बीजिंग में सोमवार को 1,400 से अधिक मामलों की पहचान की गई थी, जिसमें अकेले चाओयांग में 783 केस सामने आए थे. यह पहली बार है जब 2019 के अंत में महामारी शुरू होने के बाद से बीजिंग में एक दिन में 1,000 से अधिक नए मामले दर्ज किए.
लॉकडाउन के बीच आईफोन फैक्ट्री में प्रदर्शन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











