
चीन में कोरोना बरपा रहा कहर, भारत में भी आएगी नई लहर? एक्सपर्ट्स ने दिया जवाब
AajTak
चीन में ओमिक्रॉन के BF.7 वेरिएंट के तेजी से बढ़ रहे मामलों को देखते हुए भारत में भी लोगों की चिंता काफी ज्यादा बढ़ गई है. लोगों को कोरोना के मामले बढ़ने और फिर से लॉकडाउन लगने का डर सता रहा है. हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि भारतीयों को इस वेरिएंट के खतरे का सामना नहीं करना पड़ेगा.
चीन में कोरोना के BF.7 वेरिएंट ने हाहाकार मचाया हुआ है. यहां बड़ी संख्या में लोग इस वेरिएंट से संक्रमित हो रहे हैं. चीन में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए भारत में भी लोग काफी ज्यादा चिंतित नजर आ रहे हैं. हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि चीन में तेजी से फैल रहे इस वेरिएंट की वजह से भारत में कोरोना की कोई नई लहर नहीं आएगी.
बेंगलुरु स्थित टाटा मेडिकल एंड डायग्नोस्टिक के वायरोलॉजिस्ट डॉक्टर वी रवि ने कहा कि इस वेरिएंट से भारतीय आबादी को बहुत अधिक खतरे का सामना नहीं करना पड़ेगा. उन्होंने यह भी कहा कि सबसे खराब स्थिति में इस वेरिएंट के कारण लोगों को एक या दो दिन के लिए सांस से संबंधित मामूली समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.
डॉ. रवि ने बताया कि इस नए वेरिएंट से संभावना जताई जा रही है कि यह पुराने कोरोनावायरस की तरह ही बर्ताव करेगा. चीन में, ज्यादातर आबादी ना तो वेरिएंट के संपर्क में आई है और ना ही उन्हे वैक्सीन लगी है. इस स्थिति में उन लोगों में, ओमिक्रॉन का कोई भी सब वेरिएंट, पुराने कोरोना वायरस की तरह ही व्यवहार करेगा. यानी कोरोना महामारी की शुरुआत में कोरोना संक्रमण जितना खतरनाक साबित हो रहा था, चीन के लोगों के लिए ओमिक्रॉन के बाकी नए सब वेरिएंट भी उतने ही खतरनाक होंगे. जबकि भारत के साथ ऐसा नहीं है.
ये भी पढ़ें: Covid In China: ओमिक्रॉन से भी ज्यादा खतरनाक वैरिएंट मचाएगा तबाही! वैज्ञानिकों ने इस बड़े खतरे का जताया अंदेशा
एक्सपर्ट्स ने बताया कि बड़ी संख्या में भारतीयों ने वैक्सीनेशन के जरिए अपनी इम्यूनिटी को मजबूत कर लिया है. एक्सपर्ट्स ने यह भी कहा है कि अस्पताल भर्ती होने वाले मरीजों और वायरस से होने वाली मौतों पर नजर रखने से कोविड मामलों की संख्या की सही जानकारी मिल सकती है.
हाल ही में कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने कहा कि कोरोना से बचने का उनका केवल एक ही मंत्र है “prepare but not panic” (घबराने की बजाय तैयार रहें). उन्होंने कहा, भारत अभी सुरक्षित है क्योंकि यहां लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं. इसके अलावा भारत में बहुत से लोग ओमिक्रॉन के सब-वेरिएंट्स के संपर्क में आ चुके हैं जिसके चलते लोगों में हाईब्रिड इम्यूनिटी पैदा हो चुकी है. सुधाकर ने कहा, सितंबर में BF.7 वेरिएंट का पहला मामला गुजरात में दर्ज किया गया था और तीन महीने बाद भी BF.7 वेरिएंट के मामलों में कोई बढ़ोतरी नहीं देखी गई है.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है







