
चीन-पाक सीमा पर तैनात होगा 'अनंत शस्त्र', एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम के लिए 30 हजार करोड़ का टेंडर
AajTak
भारतीय सेना ने पाक-चीन सीमाओं पर हवाई रक्षा मजबूत करने के लिए 30,000 करोड़ का टेंडर जारी किया. DRDO का स्वदेशी 'अनंत शस्त्र' मिसाइल सिस्टम (पहले QRSAM) 5-6 रेजिमेंट के लिए है. 30 किमी रेंज, मोबाइल है. ऑपरेशन सिंदूर में इसने पाकिस्तानी ड्रोन रोके.
भारतीय सेना ने हवाई रक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. पाकिस्तान और चीन सीमाओं पर हवाई खतरों से निपटने के लिए 5 से 6 रेजिमेंट 'अनंत शस्त्र' सरफेस-टू-एयर मिसाइल सिस्टम खरीदने का टेंडर जारी किया गया है. यह सिस्टम डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने विकसित किया है.
पहले इसे क्विक रिएक्शन सरफेस-टू-एयर मिसाइल (QRSAM) कहा जाता था. इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत करीब 30,000 करोड़ रुपये है. सेना के अधिकारियों ने इंडिया टुडे को बताया कि यह सिस्टम ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी ड्रोन हमलों को रोकने में अहम भूमिका निभा चुका है.
यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर का खौफ... भारत से डरे PAK ने लश्कर का ट्रेनिंग सेंटर अफगान बॉर्डर पर कर दिया शिफ्ट
मई 2025 में हुए ऑपरेशन सिंदूर के तुरंत बाद डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (DAC) ने इस स्वदेशी सिस्टम को खरीदने की मंजूरी दी. चार दिनों के इस संघर्ष में पाकिस्तान ने चीनी हथियारों का इस्तेमाल किया. भारतीय सेना की एयर डिफेंस यूनिट्स ने L-70 और Zu-23 गन से ज्यादातर ड्रोन नष्ट किए.
आकाश और MR-SAM सिस्टम ने भी कमाल किया. भारतीय वायुसेना के स्पाइडर और सुदर्शन S-400 सिस्टम ने एकजुट होकर हवाई खतरे रोके. सेना की एयर डिफेंस विंग पहले से ही MR-SAM, आकाश और छोटे सिस्टम चला रही है. यह वायुसेना के साथ मिलकर काम करती है.
यह भी पढ़ें: 'पाकिस्तान फिर हारा है... वो जीत नहीं सकता इसलिए हाइब्रिड वॉर पर उतरा...', डिफेंस एक्सपर्ट ने दुश्मन की खोली पोल

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










