
चीन ने बनाया नया हथियार! एक हमले में दुश्मन का बंदरगाह कर देगा ध्वस्त
AajTak
बीजिंग की सेना ने शनिवार को चीन में एक अज्ञात स्थान पर डमी बंदरगाह को नष्ट करने के लिए पानी के नीचे इस हथियार का इस्तेमाल किया. तकनीक के इस दौर में किसी भी संघर्ष की स्थिति में दुश्मन की आपूर्ति लाइनों को काटने के लिए इस हथियार को खास तौर पर डिज़ाइन किया गया है.
चीन ने अपनी समुद्री ताकत में विस्तार करते हुए ऐसा हथियार विकसित कर लिया है जो एक ही हमले में दुश्मन के पूरे बंदरगाह को तबाह करने की क्षमता से लैस है. चीन ने हाल ही में पानी के भीतर इस हथियार का परीक्षण किया है जिसने लक्षित बंदरगाह को पूरी तरह बर्बाद कर दिया. चीन की सरकारी मीडिया ने इस हथियार को लेकर दावा कि युद्ध की स्थिति में इसका इस्तेमाल अमेरिका के खिलाफ भी किया जा सकता है. (सांकेतिक तस्वीर/Getty)
बीजिंग की सेना ने शनिवार को चीन में एक अज्ञात स्थान पर डमी बंदरगाह को नष्ट करने के लिए पानी के नीचे इस हथियार का इस्तेमाल किया. तकनीक के इस दौर में किसी भी संघर्ष की स्थिति में दुश्मन की आपूर्ति लाइनों को काटने के लिए इस हथियार को खास तौर पर डिज़ाइन किया गया है. (स्क्रीनशॉट)
चीनी सरकार की स्वामित्व वाले ग्लोबल टाइम्स अखबार ने इस हथियार को लेकर कहा, पानी के नीचे उपयोग करके गुप्त हमलों के जरिए अमेरिकी विमान वाहक जैसे बड़े जहाजों को भी कमजोर किया जा सकता है. (स्क्रीनशॉट)

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












