
चीन ने पेश किया दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा रक्षा बजट, 10 साल में दोगुना बढ़ा दिया खर्च
AajTak
चीन ने रविवार को आने वाले साल के लिए अपने रक्षा बजट की घोषणा कर दी है. इस साल कुल बजट में रक्षा के लिए 7.2% की रकम जारी की जाएगी. चीन में पिछले साल 7.1% रक्षा बजट रखा गया था. इस साल के बजट में युद्ध की तैयारियों को बढ़ावा देने और सैन्य क्षमताओं को बढ़ाने के संकेत दिए हैं. हालांकि, आर्थिक मोर्चे पर चीन की हालत सुधरी नहीं है.
चीन ने आने वाले साल 2023 के लिए अपने रक्षा बजट में 7.2% की वृद्धि की घोषणा की है. ये 2022 की तुलना में सिर्फ एक प्रतिशत ज्यादा है. 2023 में रक्षा बजट 1.55 ट्रिलियन युआन (224 बिलियन डॉलर) रखा गया है. चीन में रक्षा बजट 2013 के आंकड़े से लगभग दोगुना हो गया है. इसके साथ ही चीन अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सैन्य बजट जारी करने का वाला देश बन गया है.
चीन ने लगातार आठवें साल रक्षा बजट में एकल प्रतिशत अंक की वृद्धि की है. दुनिया की सबसे बड़ी स्थायी सेना के साथ-साथ चीन के पास दुनिया की सबसे बड़ी नौसेना है. उसने हाल ही में अपना तीसरा विमानवाहक पोत लॉन्च किया है. यूएस के अनुसार, चीन के पास इंडो-पैसिफिक में सबसे बड़ा विमानन बल भी है, इसके आधे से ज्यादा लड़ाकू विमानों में चौथी या पांचवीं पीढ़ी के मॉडल शामिल हैं. चीन के पास स्टील्थ एयरक्राफ्ट, परमाणु हथियार देने में सक्षम बमवर्षक, उन्नत सतह के जहाज और परमाणु संचालित पनडुब्बियों के साथ-साथ मिसाइलों का एक विशाल भंडार भी है.
चीन की संसद में वार्षिक सत्र में रिपोर्ट पेश
चीन की सेना (पीपुल्स लिबरेशन आर्मी) सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की सैन्य शाखा है और इसमें 2 मिलियन सदस्य हैं. इसकी कमान राष्ट्रपति और पार्टी नेता शी जिनपिंग के नेतृत्व वाले आयोग के पास है. चीन की संसद के वार्षिक सत्र में रविवार को अपनी रिपोर्ट में पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के प्रीमियर ली केकियांग ने कहा कि पिछले एक साल में हम लोगों की सशस्त्र सेनाओं पर पार्टी के पूर्ण नेतृत्व के प्रति प्रतिबद्ध रहे हैं. सशस्त्र बलों ने सुधार, वैज्ञानिक और तकनीकी विकास और कर्मियों के प्रशिक्षण के माध्यम से खुद को मजबूत करने और कानून-आधारित शासन का अभ्यास करने के लिए अपनी राजनीतिक वफादारी बढ़ाने के प्रयासों को तेज किया है.
चीन ने सैन्य विकास की उपलब्धियां गिनाईं
ली ने राष्ट्रीय रक्षा और सैन्य विकास में कई प्रमुख उपलब्धियां बताईं और कहा- अब पीएलए को ज्यादा आधुनिक और सक्षम लड़ाकू बल बना दिया गया है. हालांकि, उन्होंने कोई विवरण नहीं दिया, लेकिन सीमा रक्षा, समुद्री अधिकार संरक्षण, आतंकवाद और स्थिरता रखरखाव, आपदा बचाव और राहत, व्यापारी जहाजों के मार्गरक्षण और चीन की कठोर शून्य-कोविड पॉलिसी में सशस्त्र बलों के योगदान का हवाला दिया, जिसमें लॉकडाउन, क्वारैंटाइन और अन्य कठोर उपाय शामिल थे. उन्होंने कहा कि हमें राष्ट्रीय रणनीतियों और सामरिक क्षमताओं को और बढ़ाना चाहिए. राष्ट्रीय रक्षा से संबंधित विज्ञान, प्रौद्योगिकी और उद्योगों में क्षमता निर्माण को आगे बढ़ाना चाहिए. इसमें नागरिक क्षेत्रों और सेना के बीच आपसी समर्थन को बढ़ावा देना शामिल है,

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








