
चीन के हाइपरसोनिक मिसाइल दागने से टेंशन में अमेरिका, याद आ गया 'दुश्मन' रूस
AajTak
अमेरिकी सेना के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि चीन ने जिस सीक्रेट तरीके से हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण किया है, वो बिल्कुल रूस के स्पुतनिक लॉन्च की याद दिलाता है. बता दें कि साल 1957 में रूस ने स्पुतनिक सैटेलाइट को लॉन्च किया था. इस लॉन्च के साथ ही अमेरिका और रूस में काफी तनाव देखने को मिला था.
ब्रिटिश अखबार फाइनेंशियल टाइम्स की हाल ही में आई एक रिपोर्ट काफी चर्चा में थी. इस रिपोर्ट में कहा गया था कि चीन दो महीने पहले सीक्रेट तरीके से एक शक्तिशाली हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण किया है. इस रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया था कि चीन की हाइपरसोनिक मिसाइल की क्षमताओं के सामने आने के बाद अमेरिका की खुफिया एजेंसियां काफी हैरान हैं. अब अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस मसले पर एक बड़ा बयान दिया है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












