
चीन के सामने घुटने नहीं टेकेंगे, भारत को चिंता करने की जरूरत नहीं... बोले बांग्लादेश के विदेश मंत्री
AajTak
इंडिया टुडे ने बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. एके अब्दुल मोमेन से बात की, जिन्होंने इन चुनावों के नतीजों से भारत-बांग्लादेश संबंधों पर पड़ने वाल असर, चीन के साथ संबंध और भारत-मालदीव के बीच मौजूदा राजनयिक तनाव पर चर्चा की.
बांग्लादेश के आम चुनाव में सत्तारूढ़ अवामी लीग की प्रचंड जीत से शेख हसीना एक बार फिर सत्ता में लौटी हैं. इस जीत के बाद शेख हसीना ने भारत के साथ करीबी संबंधों को याद करते हुए भारत को भरोसेमंद दोस्त बताया.
इस बीच इंडिया टुडे ने बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. एके अब्दुल मोमेन से बात की, जिन्होंने इन चुनावी नतीजों से भारत-बांग्लादेश संबंधों पर पड़ने वाले असर, चीन के साथ उसके संबंध और भारत-मालदीव के बीच मौजूदा राजनयिक तनाव पर चर्चा की.
जिस तरह से बांग्लादेश चुनाव हुए हैं. उसे लेकर आपकी राय क्या है? चुनावों में विपक्षी दलों के हिस्सा नहीं लेने और चुनाव प्रक्रिया के निष्पक्ष नहीं होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं.
बांग्लादेश में पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव हुए हैं. विपक्षी दलों के बायकॉट के बावजूद देश में बेहद विश्वसनीय तरीके से चुनाव हुए. इससे पता चलता है कि लोगों ने एक बार फिर वोट की अहमियत को समझा है कि बदलाव के लिए वोटिंग ही एकमात्र तरीका है.
लेकिन कुछ लोगों की पूर्वनिर्धारित धारणाएं हैं. चुनाव से पहले हिंसा की कुछ घटनाएं हुई थीं. हमने इसकी निंदा की थी. सीसीटीवी में अपराधियों को आसानी से पहचाना जा सकता है. राजनीति में हिंसा और आतंकियों का कोई स्थान नहीं है. किसी को भी आतंकियों की हौसलाअफजाई नहीं करनी चाहिए.
आप उन पश्चिमी देशों से क्या कहेंगे, जो कहते हैं कि बांग्लादेश में अब लोकतंत्र स्थाई नहीं है?

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.








