
चीन कितनी भी कर ले तैयारी, भारत भी कर रहा है बॉर्डर पर चाक-चौबंद इंतजाम
AajTak
भारतीय सेना नुब्रा घाटी को दौलत बेग ओल्डी (DBO) क्षेत्र से जोड़ने वाली सड़क पर तेजी से काम कर रही है, जिससे सेना चीनी मोर्चे पर तेजी से आगे बढ़ सकेगी.
चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) पैंगोंग त्सो झील पर अपना इनफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने में जुटी हुई है. ऐसे में भारतीय सेना भी नुब्रा घाटी को दौलत बेग ओल्डी (DBO) क्षेत्र से जोड़ने वाली सड़क पर तेजी से काम कर रही है, जिससे सेना चीनी मोर्चे पर तेजी से आगे बढ़ सकेगी. शीर्ष सरकारी सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि सीमा सड़क संगठन (BRO) ने नई सड़क पर काम तेज कर दिया है जो नुब्रा घाटी को डीबीओ क्षेत्र से जोड़ेगी और भारतीय बलों को देपसांग मैदानों तक पहुंचने का विकल्प देगी.
भारत ने चीन की ओर केंद्रित किया ध्यान
उन्होंने बताया कि वर्किंग सीजन में इंफ्रास्ट्रक्चर के काम में तेजी आई है और इन क्षेत्रों में निर्माण गतिविधि बढ़ा दी गई है. सड़क सासेर ला से होकर गुजरेगी और दो घाटियों को जोड़ेगी. उन्होंने बताया कि सड़क एक ग्लेशियर से भी गुजरेगी. इस बीच, सेना और आईटीबीपी के जवान युद्ध की तैयारियों में सुधार करने के लिए LAC के अलावा कई जगहों पर संयुक्त अभ्यास कर रहे हैं. दो साल पहले LAC पर यथास्थिति में बदलाव के लिए चीनी आक्रमण को देखते हुए, भारतीय सेना ने अपनी पांच डिवीजनों को लद्दाख सेक्टर से हटाकर अरुणाचल प्रदेश में तैनात कर दिया है और अपना ध्यान पाकिस्तान से हटाकर चीन की ओर कर दिया है.
पहले से बेहतर स्थिति में भारत
अधिकारी ने बताया कि सेना ने सड़क के बुनियादी ढांचे को भी काफी ठीक किया है, जो लद्दाख सेक्टर में ऑल वेदर रोड नेटवर्क को मजबूत कर रही है. खारदुंग ला दर्रे के साथ सड़क नेटवर्क को भी बेहतर किया गया है. इसलिए लेह से चीन के मोर्चे तक पहुंच बनाई गई है. भारतीय सेना ने भी अब चीनी सेनाओं को एक संदेश भेजा है कि वे यथास्थिति को बदलने के लिए प्रयास नहीं करें क्योंकि भारत पहले से कहीं अधिक बेहतर है.
LAC पर बसाए थे गांव

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.




