
चीन और आर्मेनिया ने बढ़ाई करीबी, भारत के लिए कितनी चिंता की बात?
AajTak
हाल के सालों में आर्मेनिया भारत के करीब आया है और उसने भारत से सबसे अधिक रक्षा हथियार खरीदना शुरू किया है. दोनों देशों में बढ़ती करीबी के बीच खबर आ रही है कि चीन और आर्मेनिया करीब आ रहे हैं. दोनों देशों ने हर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है.
साउथ कॉकस का देश आर्मेनिया हाल के सालों में भारत के बेहद करीब आया है. पड़ोसी अजरबैजान से दुश्मनी के बीच आर्मेनिया ने भारत से रक्षा संबंध भी बढ़ाए हैं और कई डिफेंस डील की है. लेकिन आर्मेनिया अब एक ऐसा काम करने जा रहा है जो भारत के लिए शायद चिंता की बात हो सकती है. आर्मेनिया के विदेश मंत्री अरारत मिर्जोयान ने कहा कि उनका देश चीन के साथ बिना किसी लिमिट के हर क्षेत्र में संबंधों को मजबूत करना चाहता है.
आर्मेनियाई विदेश मंत्री ने कहा कि उनका देश पांच साल पहले नागोर्नो-काराबाख युद्ध के बाद से रूस के प्रभाव से अलग अपनी विदेश नीति में विविधता लाने की कोशिशों को तेज कर रहा है और इसी दिशा में चीन के साथ रिश्ता बढ़ाया जाएगा.
पिछले हफ्ते चीन पहुंचे मिर्जोयान ने बीजिंग में साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट को दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'हमारे संबंधों को मजबूत करने के रास्ते में कोई रुकावट नहीं है बल्कि हम बिना किसी सीमा के संबंधों को मजबूत करने के लिए खुले हुए हैं और तत्पर हैं.'
साउथ कॉकस में तीन देश आते हैं, आर्मेनिया, जॉर्जिया और अजरबैजान और आर्मेनिया एकमात्र ऐसा देश है जिसने अभी तक चीन के साथ रणनीतिक साझेदारी नहीं बनाई है. मिर्जोयान ने कहा कि अब आर्मेनिया और चीन दोनों ही अपने संबंधों को उच्च स्तर पर बढ़ाने के लिए तैयार हैं.
उन्होंने कहा, 'मैंने पहले ही अपने चीनी सहयोगियों के साथ इस बारे में बात की है. हम अपने संबंधों को रणनीतिक स्तर पर ले जाने की सोच रहे हैं और संबंधों को आधिकारिक रूप से बढ़ाने में हमारे आपसी हित भी हैं.'
चीनी विदेश मंत्री से भी मिले आर्मेनियाई मंत्री

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








