
चीखते लोग, जलता प्लेन और FB Live... नेपाल हादसे के बाद 42 सेकंड तक बनता रहा वीडियो
AajTak
नेपाल विमान हादसे में जान गंवाने वाले गाजीपुर जिले के सोनू जायसवाल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. सोनू ने सुबह 10:41 बजे पोखरा में प्लेन लैंड होने से 55 सेकंड पहले अपने फेसबुक पेज से लाइव स्ट्रीम शुरू किया था. लाइव वीडियो स्ट्रीम होने के बाद प्लेन में माहौल खुशनुमा था. लाइव वीडियो में पीछे से दोस्तों की हंसी-मजाक की आवाज भी आ रही थी.
नेपाल में रविवार को हुए विमान हादसे में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के 4 युवकों सोनू जायसवाल (28 साल), अनिल राजभर (28 साल) अभिषेक कुशवाहा ( 25 साल) और विशाल शर्मा (23 साल) की भी दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें प्लेन क्रैश होने के दौरान एक युवक फेसबुक लाइव कर रहा था. पता चला है कि फेसबुक लाइव करने वाला युवक सोनू जायसवाल ही था.
लैंड होने से 55 सेकंड पहले FB Live किया था
सोनू ने सुबह 10:41 बजे पोखरा में प्लेन लैंड होने से 55 सेकंड पहले अपने फेसबुक पेज से लाइव स्ट्रीम शुरू किया था. लाइव वीडियो स्ट्रीम होने के बाद प्लेन में माहौल खुशनुमा था. लाइव वीडियो में पीछे से दोस्तों की हंसी-मजाक की आवाज भी आ रही थी, लेकिन प्लेन क्रैश हो गया और चीख-पुकार मच गई.
फेसबुक पेज से 1 मिनट 37 मिनट तक लाइव
इसके बाद पलक झपकते ही प्लेन आग के गोले में तब्दील हो गया, लेकिन सोनू के मोबाइल से आगे भी 42 सेकंड तक फेसबुक पर लाइव स्ट्रीम होता रहा है. सोनू के फेसबुक पेज से ये वीडियो 1 मिनट 37 मिनट तक लाइव होता रहा. यह एक आश्चर्य ही है कि प्लेन क्रैश हो जाने के बाद भी 42 सेकंड आग के शोलों के बीच मोबाइल से लाइव वीडियो होता रहा.
यहां देखिए VIDEO...

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












