
चिनूक से AIIMS ऋषिकेश लाए जा रहे 41 मजदूर, हथौड़े से हरक्यूलिस तक रेस्क्यू में इस्तेमाल हुए ये उपकरण
AajTak
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को मंगलवार रात को बाहर निकाल लिया गया. 12 नवंबर से मजदूरों को बचाने के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू में जुटीं टीमों को 17 दिन बाद सफलता मिली.
उत्तरकाशी के सिल्क्यारा सुरंग से 41 मजदूरों की जिंदगी बचाने के लिए 17 दिन तक जंग चली. ऑपरेशन में जुटी रेस्क्यू टीमों के लिए कई बार ऐसे पल आए जब उन्हें उम्मीद जगी, लेकिन कुछ देर बाद ही यह निराशा में बदल गई. आखिरकार 400 घंटे चले रेस्क्यू के बाद सफलता मिल ही गई. पहाड़ से इस जंग में हथौड़े से लेकर हवाई जहाज तक का इस्तेमाल हुआ. ऑपरेशन के दौरान कभी मलबे को हटाने और पहाड़ के टुकड़ों को तोड़ने के लिए छेनी-हथौड़े का इस्तेमाल हुआ, तो सुरंग की ड्रिलिंग के लिए मशीनों को एयरफोर्स के मालवाहक वाहन हरक्यूलिस विमान इस्तेमाल में लिया गया. आखिर में मजदूरों को बुधवार को वायुसेना के चिनूक हेलिकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश ले जाया गया.
इसके अलावा सामान्य खुदाई करने वाली ड्रिलिंग मशीन से लेकर विशाल ऑगर मशीन तक इस ऑपरेशन का हिस्सा रहीं. इसके अलावा मलबे में लोहे की छड़ें आने के बाद गैस कटर से लेकर प्लाज्मा और लेजर कटिंग मशीन भी इस्तेमाल की गईं. इसके अलावा सुरंग के ऊपर से वर्टिकल ड्रिलिंग करने के लिए समुद्र में ड्रिलिंग करने वाली पाइल ड्रिलिंग मशीन भी मंगाई गई.
14 नवंबर को देहरादून से पेयजल निगम की सीवर लाइन खुदाई करने वाली ड्रिलिंग मशीन मंगाई गई. लेकिन इसके खराब होने के बाद वायसुना ने हरक्यूलिस विमान से हेवी ऑगर मशीन को एयरलिफ्ट किया. इसके अलावा हरिद्वार और देहरादून से स्टील पाइप पहुंचाए गए.
हालांकि, जब 48 मीटर की खुदाई के बाद ऑगर मशीन सुरंग में फंस गई. तो इसे गैस कटर से काट काट कर निकाला गया. इसके बाद वर्टिकल खुदाई का प्लान बनाया गया. इसके लिए सबसे पहले बीआरओ ने तमाम उपकरणों का इस्तेमाल कर सुरंग के ऊपर तक का रास्ता बनाया. यहां गुजरात से पाइल ड्रिलिंग मशीन मंगाकर लाई गई.
सुरंग के ऊपर ड्रिलिंग शुरू की गई. दूसरी ओर हॉरिजेंटल खुदाई भी जारी रखी गई. इसके लिए रैट माइनर्स तकनीक का इस्तेमाल किया गया. इसमें शामिल विशेषज्ञों ने हाथ से इस्तेमाल होने वाले उपकरणों का इस्तेमाल किया. इनमें हथौड़े, छेनी तक शामिल हैं. आखिर में बाकी के पाइपों को जोड़ा गया. तब जाकर रैट माइनर्स मजदूरों तक पहुंचे. कुछ मजदूरों को निकालने के लिए खास स्ट्रेचर का भी इस्तेमाल किया गया.
चिनूक हेलिकॉप्टर से किए गए एयरलिफ्ट इसके अलावा अस्पताल के पास चिनूक हेलिकॉप्टर को भी स्टैंडवाय में रखा गया था. ताकि मजदूरों को निकालने के बाद जरूरत पड़ने पर उन्हें एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश एम्स ले जाया जा सके. बताया जा रहा है कि मजदूरों को बुधवार को चिनूक से एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश लाया जा रहा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



