
चिदंबरम ने पहलगाम के आतंकियों को बताया 'होम ग्रोन', भड़की बीजेपी बोली- सेना से ज्यादा ISI पर भरोसा
AajTak
केंद्रीय मंत्री करंदलाजे ने कहा कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस के डीएनए में कुछ गंभीर खामियां हैं, जो हमेशा भारत पर शक जताती है, और हमारे लोगों पर हमला करने वालों के प्रति हमेशा नरम रुख अपनाती है.
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम की तरफ से पहलगाम आतंकी हमले पर दिए बयान से बीजेपी बहुत खफा है. केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता शोभा करंदलाजे ने पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि चिदंबरम लगातार पाकिस्तान का बचाव क्यों कर रहे हैं? हमेशा कांग्रेस अपनी ही सुरक्षा एजेंसियों पर सवाल क्यों उठाती है, जबकि दुनिया के सबसे बड़े आतंकवाद निर्यातक देश पर कभी सवाल क्यों नहीं उठाए जाते?
बीजेपी ने बयान पर उठाए सवाल
शोभा करंदलाजे ने कहा कि पाकिस्तान का भारत में आतंकवादियों की घुसपैठ कराने का एक लंबा और खूनी इतिहास रहा है. यह पहली बार नहीं है, फिर भी कांग्रेस बार-बार ऐसे जघन्य कृत्यों को कम करके आंकती रही है. उन्होंने पूछा कि चिदंबरम अपने बयान से क्या मैसेज देना चाह रहे हैं? उन्होंने पूछा कि क्या आपको भारत की बहादुर सेनाओं से ज्यादा ISI पर भरोसा है और क्या राजनीतिक नफरत राष्ट्रीय हित से ज्यादा अहम है?
ये भी पढ़ें: 'जगदीप धनखड़ ने अपनी सीमा लांघी और खो दिया सरकार का विश्वास', इस्तीफे पर बोले पी. चिदंबरम
केंद्रीय मंत्री करंदलाजे ने कहा कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस के डीएनए में कुछ गंभीर खामियां हैं, जो हमेशा भारत पर शक जताती है, और हमारे लोगों पर हमला करने वालों के प्रति हमेशा नरम रुख अपनाती है.
क्या था चिदंबरम का बयान?

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












