
'चिंता मत करो कोहिनूर लेकर ही वापस आएंगे', लंदन में बोले धीरेंद्र शास्त्री
AajTak
इन दिनों बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री लंदन में कथा सुना रहे हैं. वहां उन्होंने कहा कि हमें भारत से लोग फोन कर रहे हैं कि आप कब आएंगे, मैंने उनसे कह दिया है कि चिंता मत करो यहां कोहिनूर हीरे को वापस लेकर ही आएंगे. उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
बागेश्वर धाम की पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों इंग्लैंड की राजधानी लंदन में और वहां लोगों को राम कथा सुना रहे हैं. इस दौरान उन्होंने वहां भक्तों से कहा कि हमें भारत से फोन आ रहा है कि वापस कब आएंगे.
उन्होंने आगे कहा कि हमने उनसे कह दिया है कि अब इंग्लैंड में ही मन लगने लगा है. चिंता मत करो कोहिनूर हीरा लेकर ही वापस आएंगे. इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री ये भी कहा कि पहले अंग्रेज हमारे देश आकर बोलते थे और हमारे दादा सुनते थे.
अब हम इंगलैंड आकर बोलते हैं, तो ये लोग हमारी बात सुनते हैं. मगर, ये लोग बहुत अच्छे हैं. इंग्लैंड का कल्याण हो. बता दें कि कोहिनूर हीरा न सिर्फ दुनिया के सबसे खूबसूरत हीरो में से एक है,बल्कि कीमत के हिसाब से यह दुनिया में सबसे अधिक महंगा भी है.
ब्रिटेन के राजपरिवार के पास है कोहिनूर हीरा
कोहिनूर हीरा 105.6 कैरेट का है. कोहिनूर हीरे के बारे में कहा जाता है कि इसे न तो कभी खरीदा गया और न ही किसी ने बेचा. इसे या तो युद्ध में जीता गया या फिर किसी शासक ने दूसरे को तोहफे के रूप में दिया. वहीं, कोहिनूर आज ब्रिटिश ताज का गौरव है और इसे लंदन के टॉवर में रखा गया है. इस वक्त कोहिनूर हीरा ब्रिटेन के राजपरिवार के पास मौजूद है.
5 से 7 अगस्त तक छिंदवाड़ा में होगी कथा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








