
'चाहे जान चली जाए, अतीक को सजा दिलाकर रहूंगा', खुलकर बोला MLA राजू पाल हत्याकांड का मुख्य गवाह सादिक
AajTak
प्रयागराज में जिस समय तत्कालीन BSP विधायक राजूपाल की हत्या हुई थी, उस दौरान उनकी गाड़ी में रुखसाना भी मौजूद थीं. 18 साल बीत जाने के बाद भी रुखसाना उस मंजर को भूल नहीं पा रही हैं. बहुत ज्यादा खतरा होने के बावजूद रुखसाना और उनके पति सादिक राजूपाल हत्याकांड में गवाही देना चाहते हैं.
UP News: प्रयागराज में साल 2005 की 25 जनवरी को बहुजन समाज पार्टी (BSP) के तत्कालीन विधायक राजू पाल की बीच सड़क पर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी. बाहुबली अतीक अहमद और उसके भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ समेत कई सहयोगियों पर इस हत्याकांड का आरोप लगा था. राजू पाल हत्याकांड को लेकर कई बार मुख्य गवाहों की चर्चा होती रही है. लेकिन असल में मुख्य गवाह पति-पत्नी सादिक और रुखसाना हैं.
BSP के पूर्व विधायक राजू पाल के साथ उनके पारिवारिक संबंध थे. जिस समय तत्कालीन बीएसपी विधायक राजू पाल की हत्या हुई थी, उस दौरान गाड़ी में राजू पाल के साथ रुखसाना भी मौजूद थीं. घटना को 18 साल बीत जाने के बाद भी रुखसाना उस मंजर को भूल नहीं पा रही हैं. अब उमेश पाल का मर्डर होने के बाद रुखसाना और सादिक को भी अपनी जान के खतरा का डर सता रहा है. हालांकि, सादिक और रुखसाना राजू पाल हत्याकांड में गवाही देना चाहते हैं ताकि तत्कालीन विधायक के हत्यारों को सजा मिल सके.
उमेश के बाद पति-पत्नी को भी जान का खतरा
प्रयागराज के करेलाबाग के बक्शी मोड़ा के पास रहने वाले सादिक और रुखसाना पिछले 18 साल से राजू पाल हत्याकांड के आरोपियों को सजा दिलाने के लिए लड़ रहे हैं. साल 2005 में हुई हत्या के वक्त बीएसपी के तत्कालीन विधायक राजू पाल अपनी क्वालिस गाड़ी ड्राइव रहे थे, और बगल की सीट पर रुखसाना बैठी हुई थीं. जब विधायक को अपराधियों ने गोली मारी तो 2 गोलियां रुखसाना को भी लगी थीं. रुखसाना की किस्मत अच्छी थी वह बच गईं. लेकिन राजू पाल इस घटना में अपराधियों की गोलियों के शिकार हो गए.
घटना के 18 साल बीत जाने के बाद भी रुखसाना उस मंजर को भूल नहीं पाती हैं. रुखसाना कहती हैं कि उस दिन इतनी गोलियां चली थीं कि चारों तरफ गोलियों की आवाज गूज रही थी. बीच सड़क पर 24 फरवरी को जब उमेश पाल की हत्या हुई, तो अब इस दंपती को भी अपनी सुरक्षा को लेकर डर सताने लगा है.
रुखसाना कहती हैं कि कई बार अपराधियों ने हमको जान से मारने की धमकी दी है और अपने कई शूटर्स के जरिए हम लोग को दूसरे केस में फंसाने की कोशिश भी की है. रुखसाना, उमेश पाल का मर्डर होने के बाद अपने और अपने परिवार के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग भी कर रही हैं.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



