
चार राज्य, दस पुलिस टीम और 5000 CCTV कैमरे... ऐसे पुलिस के हत्थे चढ़ा चलती ट्रेन में रेप-मर्डर करने वाला सीरियल किलर
AajTak
ये एक ऐसे अजीब सीरियल किलर की कहानी है, जो चलती ट्रेन में महिलाओं का रेप और कत्ल करता था. वो दिव्यांगों के लिए आरक्षित डिब्बे में ही वारदात को अंजाम दिया करता था. पांच-पांच कत्ल करने के बाद उसके पकड़े जाने की कहानी हैरान करने वाली है.
गुजरात पुलिस को एक रेलवे स्टेशन के पास एक लड़की की लाश मिलती है. लाश के करीब एक स्वेटशर्ट और एक बैग पैक भी मिलता है. अब इन्हीं दो सुरागों के सहारे पुलिस को कातिल की तलाश करनी थी. लेकिन ये काम इतना आसान नहीं था. इसके लिए पुलिस गुजरात से लेकर मुंबई तक सभी रेलवे स्टेशनों पर लगे करीब पांच हजार सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालती है. और आखिरकार कातिल पुलिस के हत्थे चढ़ जाता है. लेकिन जब कातिल की करतूतों का पुलिंदा पुलिस के सामने खुलता है, तो हर कोई सन्न रह जाता है क्योंकि वो एक मामूली कातिल नहीं बल्कि एक सीरियल किलर निकला. एक अजीब सीरियल किलर.
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर लंगड़ा कर चलते उस शख्स को ढूंढने के लिए गुजरात को करीब पांच हजार सीसीटीवी कैमरे की तस्वीरें, दस अलग-अलग पुलिस की टीमें, चार-चार राज्य की पुलिस और देश भर की जेलों में बंद कैदियों की लंबी-चौड़ी लिस्ट खंगालनी पड़ी थी. दरअसल ,यो कोई मामूली शख्स नहीं है. ये वो कातिल है जो अलग-अलग ट्रेनों के सिर्फ उन्हीं कोच या डिब्बों में बैठी महिलाओं को अपना शिकार बनाता था जो कोच या डिब्बे दिव्यांगों के लिए रिजर्व होते थे.
ये शायद देश का इकलौता ऐसा सीरियल किलर है जिसने चलती ट्रेन में खुद के लंगड़ा कर चलने की वजह से ऐसा चार महिलाओं के साथ जबरदस्ती कर फिर उनका कत्ल किया जो इसके जैसी थीं. सिवाए एक कत्ल के. गुजरात के वलसाड जिले का उदवाड़ा रेलवे स्टेशन से करीब सौ मीटर दूर पुलिस की भारी-भरकम टीम उसी कातिल को लेकर मौका-ए-वारदात का मुआयना करती है.
दरअसल, कहानी की शुरूआत होती है 14 नवंबर को. इसी उदवाड़ा रेलवे स्टेशन के करीब कालेज में सेकंड ईयर की एक स्टूडेंट का घर था. रोजाना कालेज आने-जाने का उसका रूट यही था. कयोंकि घर रेलवे फाटक से करीब था तो वो स्टेशन के किनारे-किनारे रेलवे ट्रैक से होकर ही घर आती-जााती थी. लेकिन 14 नवंबर को रोजाना की तरह तय वक्त पर जो वो घर नहीं पहुंची तो घर वालों की फिक्र हुई. चूंकि कालेज से घर तक के रूट से घर वाले वाकिफ थे इसीलिए परेशान घर वालों ने उसी रूट पर उसकी तलाश शुरू कर दी.
तलाश-तलाश करते जैसे ही वो प्लेटफार्म से करीब सौ मीटर दूर पहंचे उन्हें वहां एक लड़की की लाश नजर आई. वो वही थी. फौरन पलिस को खबर दी गई. पुपलिस मौके पर पहुंचती है और तफतीश शुरू कर देती है. मौके पर लड़की की लाश की हालत देखते ही ये अंदाजा हो जाता है कि कत्ल से पहले उसके साथ जबरदस्ती की गई थी. मौके पर लड़की की लाश और उसके बैग के अलावा पुलिस को दो अजीब चीज मिलती है. एक सफेद स्वेटशर्ट और दूसरा एक बैकपैक. बैकपैक के अंदर तीन जर्सी और दो हाफ पैंट के अलावा मोबाइल चार्जर था. बैकपैक और उसमें रखे सामान को देखते हुए ये अंदाजा हो चुका था कि कातिल जो भी है वो लोकल नहीं है. बल्कि वो नया-नया शहर में आया था और फिर वारदात के बाद उदवाड़ा रेलवे स्टेशन से ही ट्रेन पकड़ कर भाग गया होगा.
पुलिस की जांच के सेंटर में अब यही उदवाड़ा रेलवे स्टेशन था. लेकिन पुलिस को पहला धक्का तब लगा जब पता चलाा कि इस स्टेशन पर एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है. अब ऐसे में कैसे पता किया जाए कि कातिल य़हां से कब और किस ट्रेन से किधर गया होगा? बिना किसी क्लू के कातिल को ढूंढना मुश्किल था. पर गुजरात पुलिस को इतना यकीन तो था कि वारदात के बाद वो शर्तिया ट्रेन से ही यहां से भागा है और वारदात से पहले वो किसी ट्रेन से ही उदवाड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचा था.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.



