
चार देशों की यात्रा पर निकले राहुल गांधी, छात्रों और व्यापारियों से करेंगे संवाद
AajTak
राहुल गांधी ने दक्षिण अमेरिका का दौरा शुरू किया है, जिसमें वे ब्राज़ील, कोलंबिया सहित चार देशों का भ्रमण करेंगे. इस यात्रा के दौरान वे राजनीतिक नेताओं, विश्वविद्यालय के छात्रों और व्यापारिक संगठनों से मुलाकात कर भारतीय लोकतंत्र और रणनीतिक संबंधों को मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे.
Rahul Gandhi starts 4-Nation South America Visit: लोकसभा के विपक्षी नेता राहुल गांधी ने दक्षिण अमेरिका का दौरा शुरू कर दिया है. इस यात्रा में वे चार देशों में जाकर वहां के राजनीतिक नेताओं, कॉलेज के छात्रों और व्यापारियों से मिलेंगे. कांग्रेस पार्टी के मीडिया प्रभारी पवन खेड़ा ने यह जानकारी दी है. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि राहुल गांधी कितने दिन के लिए विदेश गए हैं.
पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि राहुल गांधी का यह दौरा बहुत महत्वपूर्ण है. इस यात्रा में वे राजनीतिक नेताओं, यूनिवर्सिटी के छात्रों और व्यापारिक समुदाय के लोगों के साथ बातचीत करेंगे.
राहुल गांधी खासकर ब्राज़ील और कोलंबिया देश जाएंगे. वहां वे कॉलेज के छात्रों से मिलकर उनसे बात करेंगे.
किससे होगी मुलाकात?
इस दौरे में राहुल गांधी कई महत्वपूर्ण लोगों से मिलेंगे, जिनमें विभिन्न देशों के राष्ट्रपति और बड़े नेता, यूनिवर्सिटी के छात्र, व्यापारिक नेता और कंपनी के मालिक. पार्टी का कहना है कि इन मुलाकातों से भारत के लोकतांत्रिक और रणनीतिक रिश्ते मजबूत होंगे.
व्यापार के नए अवसर तलाशना

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












