
चाबुक जैसी बारिश की बूंदें, तेज हवा से उखड़ते पैर... बिपरजॉय के तांडव की आंखों देखी
AajTak
गुजरात में रात 12 से 1 बजे के बीच बिपरजॉय पीक पर होगा. ऐसे में हवाओं की गति बहुत ज्यादा होगी. बताया जा रहा है कि महातूफान बड़े-बड़े स्ट्रक्चर्स को भारी नुकसान पहुंचा सकता है. ऐसे में जो लोग ऐहतियात के तौर पर घर से दूर सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किए गए हैं, उन्हें हर पल इस बात का डर सता रहा है कि जब वह लौटकर अपने घर पहुंचेंगे तो उन्हें आशियाने के नाम पर न जाने क्या मिलेगा?
चक्रवाती तूफान बिपरजॉय से गुजरात के कई जिलों में भारी तबाही की आशंका है. कच्छ में 115 से 125 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं. गुजरात के कई हिस्सों में बारिश हो रही है. आलम ये है कि बारिश की बूंदें चाबुक सी चुभ रही हैं. बिपरजॉय गुजरात में तांडव मचा रहा है. हवाओं की स्पीड इतनी ज्यादा है कि जमीन पर पैर जमा पाना मुश्किल हो रहा है. समुद्री तट वाले इलाकों जैसे जखाऊ, कोटेश्वर, नारायण सरोवर वाले क्षेत्रों को खाली करा दिया गया है. जब बिपरजॉय ने जखाऊ में लैंडफॉल किया था तब मांडवी में महातूफान की गति 125 से 135 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दर्ज की गई थी.
जीरो विजिबिलिटी और तेज हवाएं बढ़ा रही टेंशन
साइक्लोन के वक्त बहुत तेज हवाएं गुजरात के तट से टकराईं और इस वक्त विजिबिलिटी जीरो हो गई थी. आलम ये है कि पेड़ गिर रहे हैं होर्डिंग्स उखड़ रहे हैं. सड़क पर चलने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. क्योंकि जीरो विजिबिलिटी की वजह से कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था. बिपरजॉय की वजह से कई शहरों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है.
बस स्टैंड के शेल्टर में लोगों ने ली पनाह
भयंकर तूफान और रात का अंधेरा मुश्किलें बढ़ा रहा है. आलम ये है कि लोगों ने बस स्टैंड के शेल्टर में पनाह ली है, हालांकि ज्यादातक लोग सुरक्षित इलाके में चले गए हैं, लेकिन कुछ ऐसे लोग या कर्मचारी हैं जो बस स्टैंड पर ही ठहरे हुए हैं. बताया जा रहा है कि लैंडफॉल देर रात 12 बजे होगा. सुबह से हवाएं रुक-रुककर चल रही थीं, लेकिन शाम साढ़े 6 बजे के बाद हवाएं लगातार चल रही हैं. आईएमडी के मुताबिक देर रात 12 से 1 बजे के बीच बिपरजॉय अपने पीक पर होगा. इस दौरान बड़े स्ट्रक्चर्स पर हवाओं का तेज दबाव पड़ सकता है.
लोगों को सता रहा आशियाने का डर

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




