
'चाइनीज माल' क्यों साबित हुआ ट्रंप का कराया सीजफायर? फिर जंग के मैदान में इजरायल-हमास, 5 Points
AajTak
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास पर सीज़फ़ायर तोड़ने का आरोप लगाते हुए गाज़ा में 'ज़ोरदार' हमलों का आदेश दिया, जिससे अमेरिका-कतर की मध्यस्थता से हुई ताज़ा शांति दरक गई.
इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फिलिस्तीनी नागरिकों पर फिर से स्ट्राइक करने के आदेश दे दिए. हाल ही में हमास और इजरायल के बीच सीजफायर हुआ था, जिसके बाद गाजा में हमले रुक गए थे. नेतन्याहू ने हमास पर सीज़फ़ायर तोड़ने का आरोप लगाने के बाद गाजा पट्टी पर 'ज़ोरदार' हमले करने का आदेश दिया. इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने सेना को गाजा में 'ज़ोरदार हमले' करने का आदेश दिया है. इस कदम से अमेरिका की मदद से हुआ सीज़फायर टूट गया.
इजरायली अधिकारियों ने कहा कि हमास द्वारा युद्ध में पहले मारे गए एक बंधक के शव लौटाने के बाद दक्षिणी गाजा में उनके सैनिकों पर गोलियां चलाई गईं. नेतन्याहू ने इस कदम की निंदा करते हुए इसे सीज़फायर समझौते का 'खुला उल्लंघन' बताया. इस समझौते के तहत हमास को सभी इजरायली शवों को तुरंत वापस करना था.
न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायली सेना के अधिकारी ने हमास पर तय तैनाती लाइन के पूर्व में सेना पर हमले करके सीज़फायर का उल्लंघन करने का भी आरोप लगाया. मिडिल ईस्ट में हुए इस ताजा टकराव के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि अमेरिका और कतर की मध्यस्थता से हुआ गाजा सीजफायर कामयाब क्यों नहीं हो सका? क्या ट्रंप का पीस प्लान 'चाइनीज माल' साबित हो गया? क्योंकि समझौता ज्यादा दिन तक टिक नहीं सका.
1- प्रैक्टिकल नहीं था समझौता
पिछले दिनों हमास और इजरायल के बीच समझौता हुआ था. इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीस प्लान पेश किया था, जिस पर दोनों पक्ष ने साइन भी किया था. समझौते में तय किया गया था कि सभी बंधकों को बहुत जल्द रिहा कर दिया जाएगा, और इज़रायल अपनी सेना को एक तय लाइन तक पीछे हटा लेगा, जो एक मज़बूत, टिकाऊ और हमेशा रहने वाली शांति की दिशा में पहला कदम होगा. समझौते के दौरान ट्रंप ने यह भी कहा था कि हमास को हथियार डालना होगा.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि यह मिलिटेंट ग्रुप हथियार छोड़ दे, नहीं तो उसे जल्द ही और शायद हिंसक नतीजों का सामना करना पड़ेगा. सीजफायर का एनालिसिस किया जाए तो पता चलेगा कि इजरायल और हमास के बीच हुआ समझौता प्रैक्टिकल नहीं था क्योंकि हमास हथियार छोड़ने के तैयार नहीं है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.







