
चांदी की कीमत में 12 हजार से ज्यादा का उछाल, सोना भी महंगा... यहां चेक करें लेटेस्ट रेट
AajTak
बुधवार को सोना-चांदी के कीमतों में उछाल आया है. आज चांदी 12 हजार से ज्यादा महंगी हुई है. वहीं आज 4 फरवरी को 24 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम) 1 लाख 58 हजार रुपये के पार पहुंच गया है. आइए जानते हैं गोल्ड-सिल्वर का लेटेस्ट रेट.
4 फरवरी 2026 को सोना-चांदी के दामों में बढ़ोतरी हुई है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार मंगलवार, 3 फरवरी 2026 को 22 कैरेट सोने का भाव ₹138801 प्रति 10 ग्राम था, जो आज बुधवार सुबह ₹144873 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है. वहीं, आज चांदी (999, प्रति 1 किलो) की कीमत में 12 हजार 500 से ज्यादा का उछाल आया है.
Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी का लेटेस्ट रेट
मंगलवार को सोने का भाव (999 शुद्धता) सुबह का रेट: ₹150708 प्रति 10 ग्राम शाम का रेट: ₹151529प्रति 10 ग्राम
मंगलवार को चांदी का भाव (999 शुद्धता) सुबह का रेट: ₹255372 प्रति किलो शाम का रेट: ₹263965 प्रति किलो
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए दाम पूरे देश में मान्य होते हैं, लेकिन इनमें जीएसटी शामिल नहीं होता है. गहने खरीदते समय सोने या चांदी की कीमत टैक्स समेत होने के कारण अधिक होती है. IBJA की ओर से केंद्र सरकार द्वारा घोषित भाव शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार की छुट्टियों पर जारी नहीं किए जाते हैं.













