
चर्चा में समीरा रेड्डी का ट्रांसफॉर्मेशन, एक्ट्रेस ने बताया कैसे कम किया वजन
AajTak
समीरा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने बताया, "अनुशासन और कड़ी मेहनत वो चीजें हैं जिनसे मैं हमेशा जुड़े रहना चाहती हूं. क्योंकि मेरा मानना है कि फिट रहना पूरी तरह से एक अच्छी जीवन शैली बनाने के बारे में है."
बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी इन दिनों अपनी फिटनेस पर काफी काम कर रही हैं. उन्होंने सिर्फ एक हफ्ते में एक किलो से ज्यादा वजह कम किया है. उन्होंने बताया कि वह किस तरह अपनी फिटनेस को लेकर काम कर रही हैं और किस तरह उन्होंने अपना शेड्यूल तय किया है ताकि फिटनेस और बाकी चीजों को संतुलित रखा जा सके. समीरा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने बताया, "अनुशासन और कड़ी मेहनत वो चीजें हैं जिनसे मैं हमेशा जुड़े रहना चाहती हूं. क्योंकि मेरा मानना है कि फिट रहना पूरी तरह से एक अच्छी जीवन शैली बनाने के बारे में है."More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












