
'चरित्रहीन बनाना चाहते हैं...', बांग्लादेश में म्यूजिक टीचर की बहाली रद्द, कट्टरपंथियों के दबाव के आगे झुके यूनुस
AajTak
यूनुस सरकार ने म्यूजिक टीचर और फिजिकल एजुकेशन टीचर की बहाली वैकेंसी निकालने की बाद रद्द कर दी है. इसके लिए सरकार ने नियमों में संशोधन का हवाला दिया है. लेकिन इस वैकेंसी के निकलने के साथ ही कट्टरपंथी इस्लामिक तत्व संगीत शिक्षकों का विरोध कर रहे थे.
बांग्लादेश की मुहम्मद यूनुस सरकार ने कट्टरपंथियों के आगे झुकते हुए प्राथमिक स्कूलों में संगीत शिक्षकों की नियुक्ति न करने का फैसला लिया है. बांग्लादेश सरकार ने स्कूलों में शारीरिक शिक्षकों की नियुक्ति को भी रद्द करने का फैसला किया है.
बांग्लादेश के प्राथमिक एवं जन शिक्षा मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि उसने सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में संगीत शिक्षकों के नए पदों को समाप्त करने का निर्णय लिया है. बांग्लादेश की एक वेबसाइट के अनुसार मंत्रालय ने शारीरिक शिक्षा शिक्षकों के पद भी समाप्त कर दिए हैं.
शिक्षा मंत्रालय के अधिकारी मसूद अख्तर खान ने कहा, "हालांकि पिछले अगस्त में जारी नियमों में पदों की चार कैटेगरी थीं, लेकिन संशोधन में दो कैटेगरी शामिल की गई हैं. संगीत और शारीरिक शिक्षा के सहायक शिक्षकों के पद नए नियमों में शामिल नहीं हैं."
जब उनसे पूछा गया कि क्या यह फैसला मजहबी समूहों के दबाव का नतीजा है, तो अख्तर खान ने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. खान ने बीडीन्यूज24 से कहा, "आप खुद जांच कर सकते हैं."
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का यह कदम अफगानिस्तान के स्कूलों में संगीत पर प्रतिबंध लगाने के तालिबान के सख्त रुख की याद दिलाता है. तालिबान ने पूरे अफगानिस्तान में संगीत की शिक्षा पर रोक लगा दी है. अब बांग्लादेश भी धार्मिक कट्टरता के उसी रास्ते पर धीरे-धीरे बढ़ रहा है.
यूनुस प्रशासन का यह यू-टर्न ऐसे कई नीतिगत फैसलों के बीच आया है जिनमें उन्होंने इस्लामी दबाव के आगे घुटने टेक दिए हैं. बांग्लादेश में शेख हसीना के सत्ता से बाहर होने के बाद इस्लामी कट्टरपंथी अब यूनुस के शासनकाल में और भी ज़्यादा निडर महसूस कर रहे हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








