
चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब के नए मुख्यमंत्री, पहली बार राज्य में दलित नेता को बागडोर
AajTak
पंजाब में कई घंटों की माथापच्ची के बाद रविवार शाम को चरणजीत सिंह चन्नी के नाम पर मुहर लग गई. वह राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे. पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब कांग्रेस के विधायक दल का नेता चुने जाने का ऐलान किया.
पंजाब में नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर कई घंटों की माथापच्ची के बाद रविवार शाम को चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) के नाम पर मुहर लग गई. वह राज्य के अगले मुख्यमंत्री (Punjab New CM) होंगे. पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत (Harish Rawat) ने चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब कांग्रेस के विधायक दल का नेता चुने जाने का ऐलान किया. चन्नी से पहले पंजाब सरकार में मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के नाम को तकरीबन फाइनल बताया जा रहा था, लेकिन आखिरी समय में उनके नाम की जगह चरणजीत सिंह के नाम का ऐलान किया गया. यह पहली बार होगा, जब पंजाब में दलित नेता को राज्य की कमान सौंपी गई है. It gives me immense pleasure to announce that Sh. #CharanjitSinghChanni has been unanimously elected as the Leader of the Congress Legislature Party of Punjab.@INCIndia @RahulGandhi @INCPunjab pic.twitter.com/iboTOvavPd

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










