
'चमन' में गोली-मोर्टार की बौछार, तालिबान बोला- जंग के बहाने ढूंढ रहा पाकिस्तान
AajTak
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच मौजूद चमन बॉर्डर पर लगातार फायरिंग हो रही है. क्वेटा और कंधार को जोड़ने वाले इस बॉर्डर पर रोजाना 10 हजार लोग इस सीमा को पार करते हैं और जिंदगी से जुड़ी चीजें खरीदते-बेचते हैं. लेकिन हाल-फिलहाल में उग्र हुआ तालिबान पाकिस्तान को नाकों चने चबवा रहा है.
पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच पड़ने वाले चमन बॉर्डर पर युद्ध जैसा माहौल है. अफगानिस्तान तालिबान ने चमन बॉर्डर पर गोलियों की बौछार कर दी है. इसके बाद पाकिस्तानी फौज को जवाब देना भारी पड़ रहा है. अफगानिस्तान तालिबान के तेवर से पाकिस्तान बैकफुट पर है. गुरुवार को हुई फायरिंग में एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत हुई है, जबकि 15 लोग जख्मी हुए हैं.
चमन की स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि डॉन न्यूज के मुताबिक यहां के अस्पताल में इमरजेंसी घोषित कर दिया गया है. बॉर्डर से सटे इलाकों को खाली करा लिया गया है. चमन के डिप्टी कमिश्नर के अनुसार अस्पतालों में आपात स्थिति घोषित कर दी गई है और नागरिकों को माल रोड, बोगरा रोड बाईपास और बॉर्डर रोड से खाली करने के लिए कहा गया है.
कंटीली तारों की मरम्मत के दौरान बिगड़ा माहौल
जिओ न्यूज के अनुसार पाकिस्तान के अधिकारियों ने कहा है कि सीमा के शेख लाल मुहम्मद सेक्टर में बाड़ की मरम्मत के दौरान अफगान तालिबान ने आपत्ति जताई. इसके बाद स्थिति बेकाबू हो गई. देखते ही देखते इलाके में गोलियां चलने लगी. रिपोर्ट के अनुसार तालिबान इलाके में मोर्टार और तोप से पाकिस्तान नागरिकों और ठिकानों को निशाना बना रहा है.
4 दिन पहले ही तालिबान की फायरिंग में मारे गए थे 7 पाकिस्तानी
बता दें कि ये घटना चार दिनों में दूसरी घटना है. इससे पहले रविवार को अफगानिस्तान तालिबान की ओर से हुई फायरिंग में 7 पाकिस्तानी मारे गए थे और 20 से ज्यादा घायल हो गए थे. तब पाकिस्तान ने कहा था कि इस बाबत अफगानिस्तान से बात हो गई है और ये मामला खत्म हो गया है. लेकिन पाकिस्तान की ओर से ऐसा बयान आने के कुछ बी घंटे बाद बॉर्डर पर माहौल एक बार फिर जंग के जैसा हो गया है.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








