
चमत्कारी 'भोले बाबा' लापता, सामने आई पुलिस की बेबसी... 121 लोगों की मौत का जिम्मेदार बाबा नहीं तो कौन?
AajTak
नारायण साकार हरि का दावा था कि वो मुर्दों में जान फूंक देगा. इस दावे को एक बार सच करने की कोशिश भी की थी. लेकिन अब जब सचमुच दावे को सच कर दिखाने का मौका आया, तो जानते हैं हवलदार से बाबा बने भोले बाबा ने क्या किया? वो भाग खड़ा हुआ.
Hathras Stampede Case Updates: मुर्दों में जान फूंकने का दावा करने वाला भोले बाबा ठीक उस वक्त अपनी जान बचाकर भाग रहा था, जब सबसे ज्यादा मुर्दों को उसका इंतजार था. हाथरस हादसे के बाद सामने आई सीसीटीवी कैमरे की एक तस्वीर ने भोले बाबा के झूठ की सारी पोल खोलकर रख दी है. लेकिन कमाल ये है कि इसके बावजूद यूपी पुलिस की नजर में 121 लोगों की मौत का जिम्मेदार भोले बाबा अभी भी गुनाहगार नहीं है. ना एफआईआर में भोले बाबा का नाम है और ना ही यूपी पुलिस की जुबान पर. यहां तक कि अपराधियों पर कहर बरपाने का दावा करने वाली यूपी सरकार का बुल्डोजर भी खामोश है.
इंसानों के बनाए भगवान ने ये क्या किया? उसका दावा था कि वो मुर्दों में जान फूंक देगा. इस दावे को एक बार सच करने की कोशिश भी की थी. लेकिन अब जब सचमुच उसे अपने दावे को सच कर दिखाने का मौका आया, तो जानते हैं हवलदार से बाबा बने इंसानों के बनाए भगवान भोले बाबा ने क्या किया? जिंदगी की आस लिए जिंदगी से परेशान जो मासूम भक्त उसके पास आए थे, वो उन्हें ही सड़कों, खेतों, पगडंडियों पर गिरते-पड़ते-मरते देख वो भाग खड़ा हुआ.
बाबा या पीएम का काफिला? हाथरस में नेशनल हाईवे नंबर 51 के करीब ही वो जगह थी जहां सत्संग हो रहा था. उधर, जैसे ही भगदड़ मचती है, इधर नेशनल हाईवे नंबर 51 अचानक गाड़ियों का काफिला ऐसे भागता है, जैसे फॉर्मूला वन की रेस हो. वहां से सामने आई सीसीटीवी की तस्वीरों को देखने पर पता चलता है कि सड़क के दूसरी तरफ जाती हुई गाड़ियों की रफ्तार बहुत तेज थी. दांये से बांये जाती हुई गाड़ियों की रफ्तार भी देखने वाली है. सबसे पहले एक साथ कई मोटरसाइकिल बेहद तेज रफ्तार से भागती हुई कैमरे में कैद होती हैं. इन मोटरसाइकिल पर सवार सभी लोगों ने काले कपड़े पहन रखे हैं. ये कोई और नहीं भोले बाबा के मासूम कमांडो हैं. ब्लैक कमांडो. इनका काम ही है बाबा के रूट को ऐसे खाली करना और कराना मानों बाबा का नहीं पीएम का काफिला गुजरने वाला हो.
भक्तों को मरता हुआ छोड़कर भागा बाबा बाइक पर सवार अब ब्लैक कमांडो के पीछे-पीछे अब गाड़ियों का काफिला दिखता है. काफिले में 15 से ज्यादा गाड़ियां हैं. और इन्हीं में से ये जो सफेद गाड़ी है, इसी में भोले बाबा बैठे हुए हैं. इस गाड़ी में बैठते ही भोले बाबा को उनके मुख्य सेवादार ने फोन कर बता दिया था कि भगदड़ कितने लोगों को मार चुकी है. पर क्या मजाल जो बाबा की गाड़ी पर ब्रेक लगे! भोले बाबा सचमुच भोले बन कर पीछे अपने भक्तों को मरता हुआ छोड़ कर निकल गए. सोचिए, बाबा अगर रुक जाते लौट आते और अपने दावे के हिसाब से मुर्दों में जान डाल देते, तो फिर बाबा का कद और बाबा की जायदाद कितनी और बढ़ जाती.
एक घंटे 35 मिनट तक मैनपुरी आश्रम में था बाबा जब अपने भक्तों को मरता हुआ छोड़ बाबा गाड़ी में बैठ कर भाग रहे थे, तब उन्हें पीछे मरते हुए लोगों का लाइव अपडेट उनका मुख्य सेवादार प्रकाश मधुकर फोन पर दे रहा था. बाबा और प्रकाश मधुकर के मोबाइल को कॉल डिटेल रिकॉर्ड के मुताबिक दो बजकर 48 मिनट पर मधुकर ने भोले बाबा को पहला फोन किया था. बातचीत कुल 2 मिनट 17 सेकंड हुई थी. तब बाबा मैनपुरी की तरफ बढ़ रहे थे. बाबा के मोबाइल की कॉल डिटेल और लोकेशन के मुताबिक भोले बाबा दोपहर तीन बजे से चार बज कर 35 मिनट तक यानी अगले एक घंटे 35 मिनट तक मैनपुरी के अपने आश्रम में थे.
स्विच्ड ऑफ हुआ बाबा का नंबर इस दौरान तीन अलग-अलग नंबरों पर उनकी बात हुई. ये तीनों ही नंबर मुख्य सेवादारों और उनमें से एक की पत्नी का था. आखिरी बातचीत 4 बजकर 35 मिनट पर खत्म हुई थी. और इसी के साथ बाबा का मोबाइल भी स्विच्ड ऑफ हो गया. दो जुलाई शाम चार बजकर 35 मिनट के बाद से अब तक भोले बाबा का मोबाइल बंद है.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




