
घोसी की हार के बाद दिल्ली दरबार में दारा सिंह चौहान, क्या 'थर्ड चांस' देगी बीजेपी?
AajTak
दारा सिंह चौहान घोसी उपचुनाव में हार के बाद पहली बार दिल्ली दरबार पहुंचे. दारा ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा. क्या बीजेपी नेतृत्व दारा सिंह चौहान को थर्ड चांस देगा?
राजनीति में ऊंट कब किस करवट बैठ जाए, कहा नहीं जा सकता. समाजवादी पार्टी (सपा) के टिकट पर 2022 में घोसी सीट से निर्वाचित हुए दारा सिंह चौहान ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में घर वापसी की तो इसे पूर्वांचल की सियासत में मास्टर स्ट्रोक तक कहा जाने लगा. बीजेपी नेतृत्व ने भी घोसी उपचुनाव में बड़ी जीत की उम्मीदों के साथ दारा पर ही दांव लगा दिया जो हार के साथ टूट चुकी हैं. घोसी उपचुनाव नतीजों के बाद दारा के सियासी भविष्य पर अनिश्चितता के बादल गहरे हो गए हैं.
घोसी के नतीजे के बाद दारा सिंह चौहान ने दिल्ली पहुंचकर बुधवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मुलाकात की. बीजेपी मुख्यालय में जाते हुए दारा सिंह चौहान के चेहरे पर मायूसी साफ नजर आ रही थी. पार्टी के इन दो राष्ट्रीय नेताओं के साथ दारा की मुलाकात में क्या बात हुई? इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन कहा जा रहा है कि दारा ने घोसी की हार के बाद शीर्ष नेतृत्व के सामने स्पष्टीकरण दिया है. न तो जेपी नड्डा और ना ही बीएल संतोष ने ही उनको भविष्य की सियासत को लेकर किसी तरह का कोई आश्वासन दिया है.
दारा सिंह चौहान के करीबियों की मानें तो उम्मीद है कि घोसी की हार के बावजूद पार्टी उन्हें बैक करेगी और यही वजह है कि दारा अपना सियासी भविष्य टटोलने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं. दारा दिल्ली पहुंचे हैं तो वहीं मऊ से लखनऊ तक समर्थकों ने डॉक्टर दिनेश शर्मा को राज्यसभा भेजे जाने के बाद रिक्त हुई विधान परिषद सीट से उच्च सदन में भेजे जाने की अटकलों को हवा दिए हुए हैं. ओमप्रकाश राजभर ने घोसी नतीजों के बाद दावा किया था कि मैं और दारा, दोनों ही मंत्री बनेंगे. हार के बाद दारा के मंत्री बनने की राह विधान परिषद से ही निकलती है और जानकार दारा के दिल्ली दौरे को विधान परिषद सीट हासिल करने की कोशिश से जोड़कर ही देख रहे हैं.
बीजेपी सूत्रों के अनुसार दारा सिंह चौहान के भविष्य को लेकर फैसला दिल्ली दरबार में ही होगा. अब नेतृत्व के लिए पेच ये है कि दारा सिंह चौहान की जब पार्टी में वापसी हुई, स्टेट यूनिट की सहमति थी नहीं. कहा तो यहां तक जाता है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दारा की वापसी के लिए ना बोला था लेकिन फिर भी जातिगत और तमाम समीकरणों को देखते हुए तमाम असहमतियां दरकिनार कर उनकी पार्टी में वापसी कराई गई. दारा को दूसरा मौका दिया गया
दूसरा मौका इसलिए, क्योंकि 2014 लोकसभा चुनाव के बाद दारा जब बीजेपी में शामिल हुए थे तब पार्टी ने उन्हें पिछड़ा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था. दूसरी बार जब वे पिछले दिनों पार्टी में लौटे तब उनको उसी घोसी सीट से उम्मीदवार बनाया गया जो सीट उनके इस्तीफे से रिक्त हुई थी. दारा की हार को लेकर ये भी कहा जा रहा है कि बीजेपी के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें स्वीकार नहीं किया. चौहान वोट भी उन्हें मिले नहीं. अभी जिस तरह की परिस्थितियां बन गई हैं, बीजेपी नेतृत्व के लिए दारा को थर्ड चांस दे पाना चुनौतीपूर्ण होगा.
दिनेश की सीट से दारा की दावेदारी क्यों कमजोर

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



