
घर में मां-बेटे की लाश, ट्रेन में कातिल, गांव में छुपने का प्लान... दिल दहला देगी दिल्ली के डबल मर्डर की खौफनाक कहानी
AajTak
दिल्ली के लाजपत नगर में एक नौकर ने अपने ही मालिक की पत्नी और 14 साल के बेटे का कत्ल कर दिया. इसके बाद उसका प्लान बिहार जाकर छुप जाने का था. लेकिन ऐसा हो ना सका और रास्ते में ही यूपी पुलिस और GRP ने आरोपी को बिहार जा रही एक ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया.
Delhi Lajpat Nagar Double Murder Case: दिल्ली के लाजपत नगर में मौजूद एक कारोबारी के घर में ही उनकी 41 साल की पत्नी और 14 साल के बेटे का क़त्ल हो जाता है. कत्ल करने वाला कोई और नहीं बल्कि उनके घर में काम करने वाला उनका नौकर था. पुलिस मामले में तेजी से कार्रवाई करती है और कातिल नौकर को पकड़ लेती है. कातिल की गिरफ्तारी हो जाने के बाद खुद कातिल कैमरे पर कत्ल का राज खोलता है. ये कहानी दिल दहला देने वाली है.
एक कातिल कैसा दिखता है? एक कातिल की आंखे कैसी होती हैं? एक कातिल के चेहरे का भाव क्या होता है? एक कातिल बोलता कैसे है? और इन सबसे ज्यादा अहम सवाल ये कि जब एक इंसान अपने ही जैसे किसी इंसान का कत्ल करता है तो उसके दिमाग में क्या चल रहा होता है? आपको इन सारे सवालों के जवाब बस एक फ्रेम में मिल जाएंगे. पर इसके लिए जरूरी है कि आप पूरे ध्यान से इस कहानी को पढ़ें.
कातिल कैमरे पर बोलता है कि वो मुझसे एडवांस लिए गए पैसे और फोन वापस मांग रहे थे. कातिल किसी को खुंदक में धप्पड़ या लात-घूंसा मारने की बात नहीं कर रहा था. वो सीधे-सीधे मारने मतलब जान से मारने की बात कह रहा था. यानि कत्ल करने की बात कर रहा था.
पर उसने सिर्फ एक कत्ल नहीं किया था. अभी तक जो पढ़ा वो सिर्फ ये पहले कत्ल की कहानी सुना रहा था. इसके बाद होता ये है कि जिस महिला का इस कातिल ने कत्ल किया उसके 14 साल के बेटे ने इसे अपनी आंखों के सामने अपनी मां का कत्ल करते देख लिया था. बस इसी वजह से अब वो दूसरा कत्ल करता है. और इस दूसरे कत्ल की वजह भी खुद ही बताता है. वो कहता है, 'उसने मुझे कत्ल करते देख लिया था. वो चिल्ला रहा था. शोर मचा रहा था. इसलिए मार दिया.'
आधे छुपे चेहरे, दोनों खुली आंखें और इस आधे चेहरे के भाव के साथ साथ उसकी आवाज को सुनकर कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता है कि उसने दो दो कत्ल यानि डबल मर्डर किए हैं. उसके चेहरे के भाव या उसकी आवाज से पता ही नहीं चलता है कि वो कुछ घंटे पहले दिल्ली के लाजपत नगर में रहने वाले 41 साल की एक महिला और 14 साल के उसके बेटे का कत्ल कर चुका है.
वैसे कातिल का नाम मुकेश है. लेकिन असल में वो लाजपत नगर में मौजूद राम निवास का रावण है. राम निवास में चार लोगों का एक परिवार रहा करता था. कुलदीप, कुलदीप की पत्नी रुचिका, 14 साल का बेटा कृष और एक बेटी. परिवार के मुखिया कुलदीप की लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट में कपड़े की दुकान है. जबकि कुलदीप की बड़ी बेटी दिल्ली के बाहर पढाई कर रही है.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








