
घर में चोरी करने घुसे युवक ने नाबालिग से की छेड़छाड़, गुस्साई मां ने करंट लगाकर मार डाला
AajTak
झारखंड में एक चोर ने घर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की तो गुस्साई महिला ने करंट लगाकर उसे मार डाला. इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नाबालिग को हिरासत में भेजा गया है.
झारखंड के साहिबगंज जिले में नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ से गुस्साई मां ने गुस्से में आकर युवक को करंट लगाकर मार डाला. युवक घर में चोरी करने के लिए घुसा था. पुलिस ने युवक की हत्या करने के आरोप में महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नाबालिग बेटी को हिरासत में लेकर सुधार गृह में भेजा गया है.
जानकारी के अनुसार, राधानगर थाना क्षेत्र के राधानगर गांव में बीते शनिवार की रात नाबालिग से छेड़छाड़ और घरेलू सामान चोरी के आरोप में एक युवक को बिजली के करंट लगाकर जान से मार देने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी विवाहित महिला के घर से युवक का शव बरामद किया है. राधानगर के थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडेय ने रविवार को बताया कि शनिवार की रात आठ बजे हमें सूचना मिली कि महिला के घर पर एक शव पड़ा हुआ है.
उन्होंने कहा, एसपी के निर्देश के अनुसार घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ राजमहल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया, जिसने शव की पहचान की और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा. इस मामले में पता चला है कि मृतक राजू मंडल हर महीना या दूसरे महीना में महिला के घर में घुसकर कुछ सामान चुराता था. उनकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ करता था. शुक्रवार देर रात को महिला के घर में घुसने पर बिजली करेंट लगाकर राजू मंडल की हत्या कर दी गई.
घर से मिला 5 मीटर नंगा तार
वहीं पुलिस ने घटनास्थल से 5 मीटर नंगा तार, जो बांस में लपेटा हुआ था और नीले रंग का एक मीटर कॉपर तार बरामद किया है. उधर, राधानगर पुलिस ने महिला एवं उनकी नाबालिग लड़की के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, जबकि नाबालिग लड़की को बाल सुधार गृह दुमका भेज दिया है.
पति से अलग रहती है महिला

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












