
घर में घुसे तेंदुए ने 4 लोगों पर किया अटैक, फिर 5 घंटे की मशक्कत के बाद ऐसे हो सका रेस्क्यू
AajTak
गुजरात के नवसारी जिले के गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ शिकार की तलाश में घर में घुस आया. तेंदुआ ने चार लोगों को घायल कर दिया. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पांच घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुए को tranquilize कर पिंजरे में कैद किया गया.
गुजरात के नवसारी जिले के वांसदा तालुका स्थित कपडवंज गांव में एक तेंदुए ने घर में घुसकर दहशत फैला दी. शिकार की तलाश में आए इस तेंदुआ ने चार ग्रामीणों को घायल कर दिया. करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने उसे बेहोश कर पिंजरे में कैद किया.
जानकारी के अनुसार, यह घटना 11 जुलाई की सुबह कपडवंज गांव में हुई, जहां खेतों के बीच बने एक घर में तेंदुआ घुस आया. उस वक्त घर में चार पुरुष मौजूद थे. तेंदुए ने हमला कर चारों को घायल कर दिया. हालांकि घायल अवस्था में भी घरवालों ने साहस दिखाते हुए घर के दरवाजे बंद कर दिए, जिससे तेंदुआ घर के भीतर ही कैद हो गया. घायलों को तुरंत वांसदा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया.
यह भी पढ़ें: शामली: पेड़ पर चढ़ते वक्त हाईटेंशन तार की चपेट में आई मादा तेंदुआ, करंट लगने से मौत, फॉरेस्ट ऑफिस में हुआ अंतिम संस्कार
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीमें नवसारी, डांग और वलसाड से मौके पर पहुंचीं. करीब 40 कर्मचारियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, जिसमें डार्ट गन की मदद से तेंदुए को बेहोश किया गया. ऑपरेशन करीब 5 घंटे चला. इसके बाद तेंदुए को पिंजरे में सुरक्षित कैद किया गया और जंगल में छोड़ने की तैयारी की गई.
स्थानीय वन अधिकारी जेडी राठौड़ भी मौके पर थे. तेंदुआ शिकार की तलाश में गांव की तरफ आया था. इस क्षेत्र में तेंदुओं की गतिविधियां पहले भी देखी गई हैं और समय-समय पर हमले होते रहे हैं. वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वन्यजीव दिखने पर तुरंत सूचना दें और खुद से कोई कार्रवाई न करें. गांव में तेंदुए के पकड़े जाने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










