
घर पर टमाटर फेंके और गमले तोड़े... अल्लू अर्जुन के खिलाफ क्यों फूटा उस्मानिया यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स का गुस्सा
AajTak
प्रदर्शनकारियों ने अभिनेता के घर के बाहर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर दबाव बनाने की कोशिश की. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जेएसी के नेताओं को हिरासत में ले लिया है. सामने आया है कि मामले में 8 लोग हिरासत में लिए गए हैं. पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर जुबली हिल स्टेशन ले गई है.
हैदराबाद के एक सिनेमाघर में 4 दिसंबर को फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' के प्रीमियर के दौरान मची भगदड़ से जुड़े विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. इस घटना में एक महिला की मौत हो गई थी, जबकि उसका 8 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन अपनी बेगुनाही का दावा कर रहे हैं, वहीं तेलंगाना सरकार और पुलिस उन्हें इस हादसे के लिए जिम्मेदार ठहरा रही है. उधर, रविवार शाम अभिनेता के घर के बाहर उस्मानिया यूनिवर्सिटी के छात्रों ने प्रदर्शन किया और तोड़फोड़ भी की. पुलिस ने यहां प्रदर्शन कर रहे 8 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है.
अल्लू अर्जुन के घर के बाहर प्रदर्शन, हंगामा अल्लू अर्जुन के घर के बाहर रविवार को उस्मानिया यूनिवर्सिटी ज्वाइंट एक्शन कमेटी (जेएसी) के सदस्यों ने प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने घर के बाहर तोड़फोड़ की और अभिनेता के घर टमाटर भी फेंके. जेएसी से प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि अल्लू अर्जुन महिला के परिवार को 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि दें और परिवार को हर संभव मदद प्रदान करें.
पुलिस ने 8 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया प्रदर्शनकारियों ने अभिनेता के घर के बाहर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर दबाव बनाने की कोशिश की. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जेएसी के नेताओं को हिरासत में ले लिया है. सामने आया है कि मामले में 8 लोग हिरासत में लिए गए हैं. पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर जुबली हिल स्टेशन ले गई है. इस घटना के दौरान अल्लू अर्जुन अपने घर पर मौजूद नहीं थे. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी है और प्रदर्शनकारियों को शांत करने की कोशिश की.
प्रदर्शन का वीडियो भी सामने आया इस प्रदर्शन का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें प्रदर्शनकारी अभिनेता के घर के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने यहां खूब हंगामा काटा और इस दौरान बाहर लगे गमले भी तोड़ दिए.
अभिनेता के घर हमले की भाजपा ने की निंदा अल्लू अर्जुन के घर पर हमले की भाजपा ने की कड़ी निंदा की है. भाजपा ने तेलंगाना में कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है. आंध्र प्रदेश भाजपा के राज्य उपाध्यक्ष विष्णु वर्धन रेड्डी ने कहा, "तेलंगाना में कांग्रेस सरकार ने अल्लू अर्जुन जैसे कलाकार को निशाना बनाकर बेहद शर्मनाक हरकत की है. दक्षिण भारत के सबसे बड़े करदाता और एक प्रतिष्ठित व्यक्ति पर इस तरह का पत्थरबाजी और उत्पीड़न करना न केवल निंदनीय है, बल्कि पूरी तरह अस्वीकार्य है."
रेड्डी ने आगे कहा, "ऐसे दृश्य दिखाते हैं कि कांग्रेस सरकार ने कितने निचले स्तर तक गिरकर सफल व्यक्तियों को अपमानित करने की राजनीति शुरू कर दी है. क्या यह उन लोगों के साथ व्यवहार करने का तरीका है जिन्होंने अपने क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल की है?" भाजपा ने इस घटना को लेकर राज्य सरकार से तुरंत माफी की मांग की है और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की अपील की है. तेलंगाना में इस घटना ने राजनीतिक विवाद को और हवा दे दी है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



