
घंटे के हिसाब से रूम, नाबालिग सहित आपत्तिजनक हालत में मिले 5 कपल... पटना में पकड़ा गया सेक्स रैकेट
AajTak
राजधानी पटना के पास इलाके में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है. यहां एक नाबालिग कपल सहित पांच कपल को पुलिस ने पकड़ा है. ये सभी होटल में आपत्तिजनक हालत में थे. पुलिस का कहना है कि गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है. नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि उसे जबरन पकड़कर होटल में ले जाया गया था.
बिहार की राजधानी पटना में सेक्स रैकेट (sex racket) का खुलासा हुआ है. यहां राजीव नगर एरिया के नेपाली नगर में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा और 4 कपल, 1 नाबालिग लड़का-लड़की को हिरासत में ले लिया. जब पुलिस पहुंची तो कमरों में लड़का लड़की आपत्तिजनक हालत में मिले. थाना प्रभारी ने कहा कि सूचना मिल रही थी कि होटल की आड़ में देह व्यापार चल रहा है, इसी के बाद पुलिस ने छापा मारा.
जानकारी के अनुसार, यह मामला पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र के नेपाली नगर का है. यहां स्थित एक होटल में करीब 20 कमरे हैं. यहां काफी दिनों से युवक और युवतियों का जमावड़ा लग रहा था. सूचना के बाद जब पुलिस टीम पहुंची तो कमरों में लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिले. पुलिस का कहना है कि होटल में अवैध तरीके से लड़के-लड़कियों को रूम मुहैया कराया जाता था और घंटे के हिसाब से पैसा वसूला जाता था.
पुलिस ने होटल के मैनेजर समेत एक अन्य को गिरफ्तार किया है. जो लोग मौके पर होटल में मिले, उन सभी का रजिस्टर में नाम पता दर्ज नहीं था. पुलिस को 4 बालिग और एक नाबालिग कपल मौके पर मिला, जिन्हें पकड़कर पुलिस थाने ले गई.
इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष ने क्या बताया?
राजीव नगर थानाध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि शुक्रवार को राजीव नगर थाने की पुलिस ने महावीर कॉलोनी में घेराबंदी कर छापेमारी की. होटल से 4 कपल, 1 नाबालिग लड़का-लड़की को हिरासत में लिया गया है. एक नाबालिग लड़की ने पूछताछ में बताया कि उसे लड़कों के द्वारा ब्लैकमेल कर होटल में लाया गया और डरा धमकाकर उसके साथ गंदा काम करने की कोशिश की जा रही थी. फिलहाल इस मामले में पुलिस कार्रवाई में जुटी है. नाबालिग को शेल्टर होम भेजा जाएगा. (रिपोर्ट शुभम लाल)

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










