
ग्लोबल टाइम्स ने जयशंकर पर आर्टिकल छापने के बाद क्यों हटाया?
AajTak
चीन के ग्लोबल टाइम्स में भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर के खिलाफ जहर उगलता हुआ आर्टिकल छापा गया, जिसे कुछ देर बाद ही डिलीट भी कर दिया गया. हालांकि, कुछ ही देर में इस आर्टिकल पर आलोचनाएं शुरू हो गईं.
दुनिया भर में विदेश मंत्री एस. जयशंकर अपनी वाकपटुता और हाजिरजवाबी के लिए जाने जाते हैं. कई बार उनकी तारीफ अलग-अलग देशों के डिप्लोमैट भी कर चुके हैं. जयशंकर वैश्विक मंचों पर भारत के पक्ष को दमदार तरीके से रखते हैं. जयशंकर का यही रुख चीन को अखर रहा है.
चीन की सरकारी मीडिया 'ग्लोबल टाइम्स' ने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर की आलोचनाओं से भरा एक आर्टिकल छापा लेकिन फिर विवाद होते ही इसे हटा लिया. हालांकि, इस लेख के हटने के बाद कई विश्लेषकों ने चीन की सरकार के मुखपत्र कहे जाने वाले ग्लोबल टाइम्स को निशाने पर लिया है.
यह लेख चीन के कथित इंटरनेशनल अफेयर्स रिलेशंस एक्सपर्ट वांग डेमिंग द्वारा लिखा गया है. इस लेख की शुरुआत भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के हाल ही में दिए एक बयान पर टिप्पणी से की गई है. लेख में एस. जयशंकर को लेकर कहा गया है कि वह नफरत की वजह से चीन को लगातार घेरते हुए नजर आते हैं.
राष्ट्रीय सुरक्षा एस. जयशंकर की प्राथमिकता नहीं: ग्लोबल टाइम्स आर्टिकल में भारत के विदेश मंत्री की आलोचना की गई है. भारत के विदेश मंत्री को लेकर कहा गया है कि उनके लिए राष्ट्रीय सुरक्षा प्राथमिकता नहीं है. आर्टिकल में एस. जयशंकर के मीडिया फोरम में चीन पर दिए बयान को चौंकाने वाला बताया गया. साथ ही आरोप लगाया गया कि उस बयान में एस. जयशंकर की चीन के प्रति एस जयशंकर की जलन और नफरत नजर आई है. जयशंकर ने एक बयान में कहा था कि पूरी दुनिया 'चीन समस्या' का सामना कर रही है.
आर्टिकल में लिखा गया कि भारत के विदेश मंत्री होने के नाते जयशंकर की नीतियां राष्ट्रीय हित में नहीं हैं. लेख में आगे कहा गया कि चीन और भारत के बीच रिश्तों में आए सुधार से विदेश मंत्री जयशंकर भयभीत हैं.
वहीं ग्लोबल टाइम्स के लेख में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर की कूटनीति के अंदाज की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी से की गई. इस लेख में ग्लोबल टाइम्स ने दावा किया कि एस. जयशंकर में न तो जवाहर लाल नेहरू की कूटनीति की नैतिकता है और न ही इंदिरा गांधी की कूटनीति का सदाचार है. एस. जयशंकर के नेतृत्व में भारतीय कूटनीति सभी देशों के लिए पहले से तय है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








