
ग्रेटर नोएडा: 3 साल की बच्ची के साथ Digital Rape, प्ले स्कूल में दिया गया वारदात को अंजाम
AajTak
पीड़ित ने पुलिस को शिकायत में बताया है कि प्ले स्कूल में उनकी बेटी के साथ स्कूल के किसी व्यक्ति ने डिजिटल रेप की घटना को अंजाम दिया है. घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई है.
गौतमबुद्ध नगर में एकबार फिर डिजिटल रेप का मामला सामने आया है. ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 3 वर्षीय बच्ची के साथ प्ले स्कूल में वारदात हुई है. पीड़ित बच्ची के पिता आयकर विभाग में अधिकारी हैं. उन्होंने अपनी बेटी के साथ हुई घटना के खिलाफ थाना बिसरख में मुकदमा दर्ज करवाया है.
ग्रेटर नोएडा में रहने वाले आयकर विभाग के अधिकारी की 3 वर्षीय मासूम बेटी मौर्य फाउंडेशन नामक प्ले स्कूल में पढ़ती है. पीड़ित ने शिकायत में बताया है कि प्ले स्कूल में उनकी बेटी के साथ स्कूल के किसी व्यक्ति ने डिजिटल रेप की घटना को अंजाम दिया है. घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई है.
पीड़ित बच्ची ने घर पर बताया था कि स्कूल में अंकल ने उसके साथ गलत काम किया है. हालांकि बच्ची आरोपी की पहचान नहीं कर पाई. पीड़ित बच्ची के पिता की शिकायत पर बिसरख पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए दो टीमों का गठन कर दिया है. पुलिस के आलाधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर किया जाएगा.
घटना ने बच्ची के परिवार को बुरी तरह से झकझोर दिया है. नोएडा पुलिस पिछले महीने ही एक नामी पेंटर को डिजिटल रेप के मामले गिरफ्तार कर चुकी है. तब से ही डिजिटल रेप शब्द चर्चा का विषय बन गया था.
क्या है डिजिटल रेप?
पुलिस के मुताबिक डिजिटल रेप का मतलब यह नहीं कि किसी लड़की या लड़के का शोषण इंटरनेट के माध्यम से किया जाए. यह शब्द दो शब्द डिजिट और रेप से बना है. अंग्रेजी के डिजिट का मतलब जहां अंक होता है, वहीं अंग्रेजी शब्दकोश के मुताबिक उंगली, अंगूठा, पैर की उंगली, इन शरीर के अंगों को भी डिजिट से संबोधित किया जाता है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












