
ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस कवर होंगे 40 फीसदी तक महंगे, बीमा कंपनियों ने बताई ये वजह
AajTak
बीमा कंपनियों का कहना है कि प्रीमियम में यह बढ़त इसलिए हो रही है, क्योंकि कोरोना की दूसरी लहर आने के बाद हेल्थ इंश्योरेंस कारोबार में मुनाफा काफी घट गया है.
कोविड की वजह से अब तमाम कंपनियों में कर्मचारियों को मिलने वाले ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस की लागत 25 से 40 फीसदी तक बढ़ रही है. बीमा कंपनियों का कहना है कि कोविड के दौरान क्लेम में काफी बढ़त हुई है जिसकी वजह से उनके मार्जिन पर काफी असर पड़ा है. इसलिए वे प्रीमियम बढ़ाने पर मजबूर हैं. बीमा कंपनियों का कहना है कि उन कंपनियों के लिए लागत में कम बढ़त होगी जिन्होंने पूरी तरह से वर्क फ्रॉम होम मॉडल को अपनाया है, क्योंकि उनमें तुलनात्मक रूप से बीमारी से संपर्क का खतरा कम है और इसलिए क्लेम आने के आसार भी कम हैं. होने लगी बढ़तMore Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












