
गोवा मर्डर केस: बेटे की 'कातिल' सूचना सेठ पर यूं कसेगा पुलिस का शिकंजा, इस टेस्ट से उजागर होगा सच
AajTak
Goa Murder Case: गोवा में चार साल के मासूम बेटे के कत्ल के जुर्म में गिरफ्तार माइंडफुल एआई लैब कंपनी की फाउंडर और सीईओ सूचना सेठ पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने खास प्लान बनाया है. इसके तहत सबसे पहले उसका डीएनए टेस्ट कराया जाएगा, जिससे कि मृतक बच्चे के साथ उसका संबंध प्रमाणित किया जा सके. हत्यारोपी मां की पुलिस कस्टडी 5 दिन के लिए बढ़ा दी गई है.
अपने चार साल के बेटे की हत्या के आरोपी में गिरफ्तार हुई स्टार्टअप कंपनी माइंडफुल एआई लैब की फाउंडर और सीईओ सूचना सेठ की पुलिस कस्टडी पांच दिन के लिए बढ़ा दी गई है. 15 जनवरी को उसकी छह दिवसीय पुलिस हिरासत खत्म होने के बाद उसे गोवा के मापुसा चाइल्ड कोर्ट में पेश किया गया था. कोर्ट में जज के सामने गोवा पुलिस ने आरोप लगाया कि हत्यारोपी मां जांच में सहयोग नहीं कर रही है. उसके द्वारा किए गए अपराध का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है. इसके साथ ही उसके पति वेंकट रमन के बयान के साथ उसका सामना कराने की जरूरत है. ऐसे में पुलिस को समय चाहिए. इसलिए उसकी पुलिस हिरासत बढ़ाने की मांग की गई, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया. गोवा पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कोर्ट में बताया कि सूचना सेठ जांच में पूरी तरह से असहयोग कर रही है. वो इस बात से लगातार इनकार कर रही है कि उसने अपने बेटे की हत्या की है. उन्होंने कहा, "हत्या की आरोपी सूचना अपने बेटे की लाश बैग में ले जाने और खुदकुशी की कोशिश सहित कई बातों की पुष्टि कर रही है, लेकिन उसने यह मानने से इनकार कर दिया कि उसने अपने बच्चे की हत्या की है. वो बार-बार यह दावा कर रही है कि उसके बच्चे की मौत के लिए उसका पति वेंकट रमन जिम्मेदार है. हमने उसकी हिरासत बढ़ाने की मांग की थी, क्योंकि हम उससे पूछताछ के लिए समय चाहते है. हमें अभी तक हत्या के पीछे के मकसद का पता नहीं चल पाया है. आरोपी का डीएनए टेस्ट भी होगा."
पुलिस ने कोर्ट में बताया है कि सूचना सेठ और मृतक बच्चे के डीएनए टेस्ट कराया जाएगा, ताकि उन दोनों के बीच के संबंध को स्थापित किया जा सके. इसके लिए आरोपी के डीएनए सैंपल एकत्र करने की जरूरत है. यह एक जरूरी प्रक्रिया का हिस्सा है. पुलिस अधिकारी ने कहा, "सूचना सेठ के पति वेंकट रमन के बयान की रिकॉर्डिंग पूरी हो गई है. जांच अधिकारी उनके साथ इस बयान की दोबारा जांच करना चाहते हैं. इसके लिए पुलिस हिरासत के विस्तार की आवश्यकता थी." गौरतलब है कि बीते शनिवार को गोवा के कलंगुट पुलिस स्टेशन में सूचना और वेंकट का आमना-सामना कराया गया था. इस दौरान दोनों को एक-दूसरे के सामने बैठाकर पूछताछ की गई थी. दोनों के बीच बहुत बहस हुई थी.
वेंकट ने पूछा- बेटे को क्यों मारा?, सूचना ने किया कत्ल से इंकार
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वेंकट रमन और एआई एक्सपर्ट सूचना सेठ पहले एक-दूसरे के सामने नहीं आना चाह रहे थे. लेकिन पुलिस ने उन्हें जबरन आमने-सामने बैठाकर पूछताछ किया. इस दौरान वेंकट बार-बार सूचना को उनके बेटे का कातिल बोलते रहे, लेकिन उसने हर बार इस आरोप से इंकार किया. इतना ही नहीं इस घटना के लिए पति को ही जिम्मेदार ठहरा दिया. हत्यारोपी पत्नी को देखते ही गुस्से में चिल्लाते हुए वेंकट रमन बोले, ''तुमने मेरे बेटे को क्यों मारा? बदला ही लेना था, तो मेरे से ले लेती, मेरे बच्चे की हत्या क्यों कर दी?'' इस पर उसने कहा, ''मैंने उसे नहीं मारा है. मेरे पर आरोप मत लगाओ.'' वेंकट ने पूछा, ''उसकी मौत कैसे हुई फिर? तुमने उसकी हत्या की है. तुमने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी.'' इसके बाद सूचना ने कहा, ''मुझे कैसे पता कि उसे किसने मारा? मैंने ऐसा नहीं किया है. तुमने खुद मेरी जिंदगी बर्बाद की है. ये सबकुछ तुम्हारी वजह से हुआ है.''
वेंकट के वकील ने कहा- मेरे मुवक्किल की दुनिया उजड़ चुकी है!
कलंगुट पुलिस स्टेशन में सूचना और वेंकट करीब चार घंटे तक बैठे रहे. इस दौरान पुलिस ने उनके रिश्ते और तलाक की कार्यवाही के बारे में पूछा, जो 6 महीने पहले शुरू हुआ था. वेंकट अपने वकील के साथ बयान दर्ज कराने पहुंचे थे. उनके वकील अजहर मीर ने उनके बीच हुई बहस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि उनके मुवक्किल के लिए यह पूछना "अर्थहीन" था कि उनके बेटे को "क्यों" मारा गया. उन्होंने कहा कि वेंकट को ''क्यों'' में कोई दिलचस्पी नहीं है. उनका मासूम बेटा तो इस दुनिया से चला गया है. उनकी पत्नी ने ऐसा क्यों किया, इससे अब कोई फर्क नहीं पड़ता. शायद वह नहीं चाहती थीं कि उनका बेटा अपने पिता से मिले या उनके बीच अच्छे संबंध बनें. उन्होंने कहा था, ''कोर्ट ने उनके मुवक्किल के पक्ष में लगातार आदेश दिए. बेटे से फोन और वीडियो कॉल पर बात करने की अनुमति दी. इसके बाद हर रविवार मिलने की इजाजत दी थी.''

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



