
गोवा के समंदर में इंडियन कोस्ट गार्ड ने बचाई थी 26 लोगों की जान, अब नाव का मालिक और संचालक गिरफ्तार
AajTak
गोवा पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नाव के मालिक वासुदेव कलंगुटकर और उसके संचालक अभिषेक राठौड़ को सोमवार की रात गिरफ्तार कर लिया गया और उनके खिलाफ यात्रियों के जीवन को खतरे में डालने का मामला दर्ज किया गया है.
अभी हाल ही में भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने गोवा के पास एक पर्यटक नाव को रेस्क्यू कर 24 यात्रियों और चालक दल की जान बचाई थी. अब इस मामले में उस नाव के मालिक और संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. वो नाव गोवा में मोर्मुगाओ बंदरगाह के पास खराब मौसम में फंस गई थी और उसका ईंधन भी खत्म हो गया था.
गोवा पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि नाव के मालिक वासुदेव कलंगुटकर और उसके संचालक अभिषेक राठौड़ को सोमवार की रात गिरफ्तार कर लिया गया और उनके खिलाफ जीवन को खतरे में डालने का मामला दर्ज किया गया. कलंगुटकर ने कथित तौर पर सक्षम प्राधिकारी से कोई दस्तावेज या लाइसेंस लिए बिना ही राठौड़ को अंतर्देशीय यात्री नाव संचालित करने की अनुमति दे थी.
पुलिस ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए एक शिकायत दर्ज की, जिसमें कहा गया कि ऑपरेटर समुद्र में नाव को चलाने में सक्षम नहीं था और उसकी नाव तटरक्षक बल ने बचाया. तटरक्षक बल के एक प्रवक्ता ने इस संबंध में जारी किए गए एक बयान में कहा था कि उस नाव नाम 'नेरुल पैराडाइज' है, जो तीन मीटर से अधिक ऊंची लहरों के साथ खराब मौसम में फंस गई थी और रविवार को गोवा तट पर ईंधन खत्म हो जाने के कारण फंस गई थी.
इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) के अधिकारी ने बताया था कि खराब नाव सुबह पर्यटकों को लेकर पणजी से रवाना हुई थी. मोर्मुगाओ पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया था कि वो नाव मोर्मुगाओ हार्बर से लगभग दो किलोमीटर दूर, काबो पैलेस (राजभवन) से कुछ दूरी पर पानी में फंस गई थी.
आईसीजी के प्रवक्ता ने कहा था कि गश्त से लौट रहे तटरक्षक जहाज सी-148 के कर्मियों ने यात्रियों के संकट में होने के संकेत महसूस किए और तुरंत उस प्रतिक्रिया दी. आईसीजी का जहाज पर तैनात दस्ता समुद्र का सामना करते हुए संकटग्रस्त नाव तक जा पहुंचा.
आईसीजी की एक टीम को नाव के पास भेजा गया और नाव पर सवार सभी यात्रियों को शांत किया गया. फिर तटरक्षक दल ने हालात को काबू में किया और संभावित आपदा को टालते हुए नाव को सुरक्षित बंदरगाह तक ले आए. जहां सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को मेडिकल एड दी गई थी.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.







