
गोल्ड मेडल विजेता को स्वेटर बुनाई का जुनून, इसके लिए बनाया अलग इंस्टाग्राम अकाउंट
AajTak
गोताखोर टॉम डेली पुरुषों के 10-मीटर वाले मैच में स्वर्ण पदक जीतने के एक हफ्ते बाद स्टेडियम में एक मैच के दौरान बुनाई करते हुए नजर आए.
ग्रेट ब्रिटेन के गोताखोर टॉम डेली न केवल ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता हैं बल्कि वो सिलाई और क्रोकेट में भी उस्ताद हैं. लोग रविवार को उस वक्त हैरान रह गए, जब टोक्यो ओलंपिक में महिलाओं के 3-मीटर स्प्रिंगबोर्ड डाइविंग फाइनल में अपने साथी ओलंपियनों को खुश करने और उनका समर्थन करने के लिए वो बुनाई करते नजर आए. उनकी यह तस्वीर पूरी दुनिया में वायरल हो गई. (तस्वीर - Getty) गोताखोर टॉम डेली पुरुषों के 10-मीटर तैराकी वाले मैच में स्वर्ण पदक जीतने के एक हफ्ते बाद स्टेडियम में एक मैच के दौरान बुनाई करते हुए नजर आए. (तस्वीर - Getty) डेली ने अपने बुनाई और क्रोकेट खाते पर एक वीडियो पोस्ट में कहा, "एक चीज जिसने मुझे इस पूरी प्रक्रिया में समझदार बनाकर रखा है, वह है बुनाई और क्रोकेट और सभी चीजों की सिलाई के लिए मेरा प्यार." (तस्वीर - Getty)More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












