
गोल्डी बराड़ और लॉरेंस ने सुक्खा के बाद करवाया एक और मर्डर, कहा- हरेक को चुन-चुन कर मारेंगे
AajTak
गोल्डी बराड़ ने लिखा कि बांबिहा गैंग के एक और गैंगस्टर को हमने मार दिया, जैसे कनाडा में सुखदूल सिंह सुक्खा को मारा, वैसे ही हमने मान जोत को मार डाला. मान जोत ने हमारे भाई गुरलाल बराड़ पर गोली चलाई थी.
अमेरिका में बैठा गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और गुजरात की जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई लगातार मर्डर करवा रहे हैं. इन दोनों गैंगस्टरों ने हाल ही में कनाडा में सुखदूल की हत्या करवाई थी. इसके बाद इन दोनों ने हरियाणा के सोनीपत में गैंगस्टर मानजोत का मर्डर भी करवाया है. दरअसल, मानजोत गोल्डी बराड़ के भाई गुरलाल बराड़ पर गोलियां बरसाकर हत्या करने वाले शूटर्स में से एक था. गोल्डी बराड़ ने सोशल मीडिया पर मानजोत की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए लिखा है.
गोल्डी बराड़ ने लिखा कि बांबिहा गैंग के एक और गैंगस्टर को हमने मार दिया, जैसे कनाडा में सुखदूल सिंह सुक्खा को मारा, वैसे ही हमने मान जोत को मार डाला. मान जोत ने हमारे भाई गुरलाल बराड़ पर गोली चलाई थी. उसकी हत्या की थी. अब हमने हिसाब कर दिया. हम एक-एक को चुन चुन कर मारेंगे. वेट एंड वॉच. मान जोत की लाश हरियाणा के सोनीपत में मिली है, मानजोत बंबिहा गैंग से जुड़ा हुआ था इस पर कई मामले दर्ज थे.
कनाडा में सुक्खा की हत्या के बाद मान जोत ने फेसबुक पर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस को खुला चैलेंज दिया था. मान जोत ने लिखा था कि सुक्खा को लॉरेंस ने मरवा दिया. हमें हाथ लगाकर दिखाएं. मान जोत के इस पोस्ट के कुछ दिन बाद ही गोल्डी और बिश्नोई ने इसकी हत्या करवा दी.
गोल्डी बराड़ के भाई गुरलाल की हत्या पंजाब में साल 2020 में हुई थी. गुरलाल की हत्या का बदला लेने के लिए सिद्धू मूसेवला की हत्या गोल्डी और बिश्नोई ने करवाई थी. गोल्डी बराड़ और लारेंस बिश्नोई लगातार बंबिहा गैंग पर हमला कर रहे हैं, बंबिहा गैंग के ज्यादातर लोग खालिस्तानी आतंकियों से जुड़े हुए हैं.
बता दें कि पिछले महीने कनाडा में गैंगस्टर सुखदूल सिंह सुक्खा दुनुके की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. सुक्खा ए कैटगरी का गैंगस्टर था, उसका नाम भारत के मोस्ट वॉटेंड अपराधियों की उस लिस्ट में भी शामिल था. हमलावरों ने उसकी जान लेने के लिए उसे सिर में एक-दो नहीं, बल्कि 9 गोलियां उतार दी थीं. गैंगस्टर सुखदूल सिंह सुक्खा दुनुके खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डाला का राइट हैंड था. वो कनाडा में रहकर भारत में अपने गुर्गों के जरिए वारदातों को अंजाम देता था.
कनाडा के समय सुबह 9 बजे 30 मिनिट पर हमलावर उसके घर में दाखिल हुए और उसके सिर में 9 गोली मार दी. जिससे उसके सिर परखच्चे उड़ गए. पूरे कमरे में खून ही खून बिखर गया था. वारदात को अंजाम देकर हमलावर वहां से फरार हो गए.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



