
गोरखपुर के 35 हजार घरों में क्यों पड़ा है ताला...? अफसरों ने सर्वे कराया तो सामने आई सच्चाई
AajTak
यूपी के गोरखपुर में बिजली मीटरों की रीडिंग लेकर बिल तैयार करने वाली एजेंसी का कहना है कि गोरखपुर में 35 हजार घरों में ताला पड़ा हुआ है. इसकी वजह से बिल जेनरेट नहीं किए जा सके हैं. एजेंसी की इस रिपोर्ट पर अफसर भी हैरान हैं. उनका कहना है कि आखिर ये लोग गए कहां. इसके बाद अफसरों ने सर्वे के आदेश दिए.
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में चौंका देने वाला मामला सामने आया है. एक एजेंसी के मुताबिक गोरखपुर जोन में कुल 35 हजार घरों में ताला पड़ा हुआ है. यह रिपोर्ट बिजली मीटर की रीडिंग लेकर बिल तैयार करने वाली कंपनी की है. कंपनी के मुताबिक, जब कर्मचारी मीटर रीडिंग लेने गए तो 35 हजार घरों में ताला पड़ा था. इसकी वजह से बिल नहीं निकाल सके.
एक बैठक में जब 35, 000 का यह आंकड़ा अधिकारियों के सामने रखा गया तो उनके होश ही उड़ गए. पूरे शहर में यह बात चर्चा का विषय बनी हुई है. अधिकारियों का कहना है कि जब ये आंकड़ा उन्होंने देखा तो वे हैरान रह गए. गोरखपुर में 35 हजार घरों में ताला पड़ा है, आखिर ये लोग कहां गए हैं. पूर्वांचल बिजली वितरण निगम के एमडी ने इस मामले की जांच के निर्देश दिए. इसके बाद जब ग्राउंड रिपोर्ट सामने आई तो कुछ और मामला निकला.
दरअसल, बिलिंग मशीन एजेंसी में जिले के कुल 35000 घरों का नवंबर का बिल जारी नहीं किया था. इसके बाद उनके मनमानी करने की शिकायतें अधिकारियों को मिल रही थीं. नवंबर में इतने घरों का बिलिंग जेनरेट क्यों नहीं हुआ, इस पर एमडी की बैठक में जब बिलिंग एजेंसी ने यह आंकड़ा पेश किया तो सब हैरान रह गए. इसके बाद मुख्य अभियंता ने इस पर आपत्ति जताई और सच्चाई जानने के लिए टीमें भेजीं.
घर-घर दस्तक अभियान शुरू किया गया. बिना किसी पूर्व सूचना के अधिकारी लगभग 5 हजार घरों तक पहुंचे तो पता चला कि पिछले 2 महीने से कोई भी मीटर रीडिंग करने आया ही नहीं है. रीडिंग वाली एजेंसी संदिग्ध पाई गई और उनके मीटर रीडर ज्यादातर घरों में गए ही नहीं.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, पावर कॉर्पोरेशन ने बिलिंग एजेंसी क्वैश क्रॉप को गोरखपुर जोन के 21.50 लाख उपभोक्ताओं को हर महीने समय से बिजली बिल जेनरेट करने का जिम्मा सौंपा है. इस मामले में अधिकारियों ने पूर्वांचल एमडी से शिकायत की थी कि एजेंसी के मीटर रीडर टेबल रीडिंग कर मनमानी ढ़ंग से बिल बना रहे हैं.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










